Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“ह्वाट्सऐप यूनिवर्सिटी से बनाई गई है हिंदुओं के घटने की रिपोर्ट”, जानें असदुद्दीन ओवैसी ने EAC-PM Report पर क्या कहा

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में बहुसंख्यक हिंदुओं की आबादी 1950 से 2015 तक 65 साल में 7.82 प्रतिशत घट गई है. 1950 में भारत में हिंदुओं की आबादी 84.68 प्रतिशत थी जो 2015 में घटकर 78.06 प्रतिशत हो गई.

Asaduddin Owaisi

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी. (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) की आई रिपोर्ट को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस रिपोर्ट को ह्वाट्सऐप यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट करार दिया है. ओवैसी ने कहा कि यह किसकी रिपोर्ट है? आखिर ये रिपोर्ट किसने तैयार की है? किसी ने बनाई है या फिर ह्वाट्सऐप यूनिवर्सिटी वाली रिपोर्ट है.

“क्या ह्वाट्सऐप यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट है?”

AIMIM के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने EAC-PM की रिपोर्ट में हिंदुओं की घटी आबादी को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “पहले मुझे रिपोर्ट भेजें, फिर जवाब दूंगा.” उन्होंने इस दौरान कहा कि यह रिपोर्ट किसने बनाई है, या फिर ह्वाट्सऐप यूनिवर्सिटी वाली रिपोर्ट है.

हिंदुओं की आबादी घटी

EAC-PM की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में बहुसंख्यक हिंदू आबादी का हिस्सा 1950 से 2015 के बीच 7.82 प्रतिशत (84.68 प्रतिशत से 78.06) घट गया है, जबकि मुस्लिम आबादी का हिस्सा, जो 1950 में 9.84 प्रतिशत था, 2015 में बढ़कर 14.09 प्रतिशत हो गया. मुस्लिम आबादी के हिस्से में 43.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

यह भी पढ़ें- चौंकाने वाली रिपोर्ट; भारत में घट गई हिंदुओं की आबादी, जानें क्या है मुस्लिम समेत अन्य मजहबों की स्थिति

EAC-PM की इस रिपोर्ट के मुताबिक, चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा जैसे देशों के साथ ही कुछ पूर्वी अफ्रीकी देशों की जनसंख्या में बहुसंख्यक समुदाय की आबादी में भारत की अपेक्षा अधिक गिरावट दर्ज की गई है. 167 देशों में बहुसंख्यक समुदाय की हिस्सेदारी 1950-2015 से औसतन 22 प्रतिशत कम हो गई है. इसके अलावा 35 उच्च आय वाले आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OCD) के देशों में बहुसंख्यक समुदाय की आबादी में 29 प्रतिशत की औसत गिरावट दर्ज की गई है, जो कि वैश्विक औसत 22 प्रतिशत से अधिक है.

मुस्लिम आबादी बढ़ी

1950 में भारत की जनसंख्या में हिंदू 84 प्रतिशत थे, लेकिन 2015 तक घटकर 78 प्रतिशत हो गए हैं. अध्ययन में कहा गया है कि पहले 9.84% मुसलमान थे, जबकि अब 14.09 प्रतिशत हो गए हैं. भारत के साथ ही म्यांमार में भी बहुसंख्यक आबादी में तेजी से कमी दर्ज की गई है. म्यांमार में 10% और भारत में 7.8% बहुसंख्यक आबादी कम हुई है. वहीं भारत के पड़ोसी देशों में से एक नेपाल में भी बहुसंख्यक समुदाय (हिंदू) की आबादी में 3.6% की गिरावट दर्ज की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital