जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेस के नेता फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने आतंकवाद पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार (4 अगस्त) को कहा कि पाकिस्तान के साथ जब तक रिश्ते नहीं सुधरेंगे, तब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा. उन्होंने कहा कि ना कभी आतंकवाद खत्म हुआ था और ना होगा.
Farooq Abdullah केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने इस दौरान ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए को हटे छह साल हो गए, लेकिन अब तक जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया. केंद्र सरकार दावा करती थी, कि अनुच्छेद 370 हटने से आतंकवाद की समस्या खत्म हो जाएगी, लेकिन आतंकवाद की समस्या खत्म नहीं हुई.
उन्होंने (Farooq Abdullah) कहा कि आतंकवाद कभी खत्म नहीं होगा. जो लोग मानते हैं कि आतंकवाद खत्म हो जाएगा, मैं उन्हें इसी वक्त चुनौती देता हूं. जब तक पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते बेहतर नहीं हो जाते, तब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा.
इस दौरान उन्होंने (Farooq Abdullah) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आज हमारे बहुत अच्छे दोस्त शिबू सोरेन, जो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री थे, का निधन हो गया है. दुख की इस घड़ी में हम सभी हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं. हमें उम्मीद है कि वह उस राज्य को आगे बढ़ाने और उसके लोगों की गरीबी और पीड़ा को मिटाने के लिए अपने पिता द्वारा उठाए गए कदमों को आगे बढ़ाएंगे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



