देश

PM Internship Scheme क्या है? ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक पीएम इंटर्नशिप योजना को लॉन्च कर दिया गया है. इसी साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करते हुए इंटर्नशिप योजना की घोषणा की थी. ऐसे में आपको बताते हैं कि आखिर पीएम इंटर्नशिप योजना क्या है और युवा कैसे इस योजना के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे.

दरअसल, केंद्रीय बजट 2024-25 में युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजना की घोषणा की गई थी. इस योजना के मुताबिक, पांच साल की अवधि में एक करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा. शीर्ष 500 कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी, जहां उन्हें प्रतिमाह 5,000 रुपये का इंटर्नशिप भत्ता प्रदान किया जाएगा. चयनित प्रतिभागियों को सरकार की ओर से 4,500 रुपये का मासिक वजीफा मिलेगा, जबकि कंपनियों की ओर से 500 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे.

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाने के लिए युवा आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस योजना के लिए उम्मीदवारों को कुछ नियमों को पूरा करना होगा. जैसे- उनकी आयु सीमा 21 से 24 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा वह फुल टाइम जॉब न करता हो. अगर उम्मीदवार के परिवार का शख्स सरकारी कर्मचारी है, तो वह भी इसका पात्र नहीं होगा. साथ ही आईआईटी, आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ने वाले लोग भी इस योजना के पात्र नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें- PM Modi Maharashtra Visit: PM मोदी ने की पोहरादेवी मंदिर में पूजा, बंजारा महिलाओं ने ऐसे किया उनका स्‍वागत

इस योजना के तहत 1 करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसर मुहैया कराए जाएंगे. इंटर्नशिप प्रोग्राम दो चरणों में शुरू किया जाएगा, जिसका लक्ष्य पांच साल की अवधि में 1 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करना है. इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2024 तक खुला रहेगा. चयनित उम्मीदवारों को 27 अक्टूबर से 7 नवंबर, 2024 के बीच इस बारे में जानकारी दी जाएगी और कंपनियां 8 नवंबर से 15 नवंबर के बीच ऑफर जारी करेंगी. इंटर्न का पहला बैच 2 दिसंबर, 2024 को शुरू होने की उम्मीद है. इंटर्नशिप 12 महीने तक चलेगी. इस योजना पर 800 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

38 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

58 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago