देश

दिल्ली दंगे मामले में बड़ा फैसला: कड़कड़डूमा कोर्ट ने 11 आरोपियों को संदेह के आधार पर बरी किया

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगे के एक मामले में संदेह के आधार पर 11 लोगों को बरी कर दिया. उन सभी पर दंगे के दौरान घर लूटने एवं उसमें आग लगाने का आरोप था. कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलसत्या प्रमांचलना ने कहा कि जिन दो पुलिस वालों ने आरोपियों की पहचान की है उनकी बयान विश्वसनीय नहीं है. क्योंकि उन्होंने 10 महीने के बाद उनकी पहचान की है. जबकि वे पहले से ही कुछ को जानते थे. अगर वे आरोपियों को जानते होते तो उसी समय उसका खुलासा करते.

न्यायाधीश ने उक्त टिप्पणी करते हुए आरोपी सुमित उर्फ बादशाह, अंकित चौधरी उर्फ फौजी, आशिष कुमार, सौरभ कौशिक, भूपेंदर, शक्ति सिंह, पप्पु, विजय अग्रवाल, सचिन कुमार उर्फ रैंचो, योगेश शर्मा व राहुल को सभी आरोपों से बरी कर दिया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगा साजिश मामला: कड़कड़डूमा कोर्ट ने आरोपियों को लगाई फटकार, कहा- अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए

उनलोगों पर आरोप था कि वे उस भीड़ के सदस्य थे, जिन्होंने 25 फरवरी, 2020 को गोकुलपुरी इलाके के एक घर को लूट लिया था और उसमें आग लगा दिया था. इसको लेकर शिकायतकर्ता नौशाद के बयान के आधार पर 4 मार्च, 2020 को प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस ने जांच के बाद पहला आरोप पत्र 3 मार्च, 2020 को दाखिल किया था और उसके बाद दो पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

50 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

59 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago