देश

Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद क्या होगा AAP का प्लान B? मंत्री ने दिया ये जवाब

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है. जिसके बाद सियासी गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इसी बीच दिल्ली सरकार के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बयान आया है. उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी खारिज करने और उसके बाद ED का सीएम को समन जारी करना, ये सब राजनीतिक रूप से AAP को फंसाने की साजिश है.

प्लान बी के बारे में जानकारी नहीं- भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि वो लोग चाहते हैं कि AAP से राजनीतिक रूप से छुटकारा मिले. वहीं जब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होने के बाद पार्टी के पास कोई बी प्लान है, के सवाल पर सौरभ ने कहा कि उन्हें इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं पता है. अरविंद केजरीवाल उनके नेता हैं और उन्हीं के निर्देशन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काम करेंगे.

2 नवंबर को ईडी करेगी पूछताछ

बता दें कि 31 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. कोर्ट ने इसके साथ ही कहा था कि इस मामले को 6-8 महीने में पूरा कीजिए. सिसोदिया को जमानत न मिलने और उसके बाद ईडी की तरफ से अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए 2 नवंबर को ईडी के सामने पेश होने की नोटिस जारी की गई है.

“बीजेपी नेता को इसकी जानकारी कैसे हुई?”

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि ” अरविंद केजरीवाल इस मामले में ईडी पूछताछ करेगी, ये पहले से ही उम्मीद की जा रही थी. दो दिन पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगला नंबर अरविंद केजरीवाल है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. आखिर मनोज तिवारी को कैसे जानकारी है कि सीएम को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. तभी से विश्वास हो गया कि ये सब राजनीति के तहत किया जा रहा है.”

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: “31 दिसंबर को शिंदे सरकार की हो जाएगी विदाई”, उद्धव ठाकरे के दावे से मची सियासी खलबली

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि पूछताछ के बहाने अरविंद केजरीवाल को ईडी गिरफ्तार करने की योजना बना रही है. जिसे ध्यान में रखते हुए सीएम कई विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

11 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

18 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

20 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

42 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

51 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

52 minutes ago