होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
इस बार बिग बॉस 17 में अलग ही ड्रामा देखने को मिल रहा है. वहीं इस बार का थीम भी थोड़ा हट के रखा गया है. इस साल घर में कई कपल को एंट्री दी गई है जिसमें अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा का नाम शामिल है. ये एक्ट्रेस इस सीजन के शो में अपने पतियों के साथ कंटेस्टेंट बनकर आई हैं. इस सीजन के शो में दोनों ही एक्ट्रेस को अपने- अपने पतियों के साथ लड़ते हुए देखा गया है. वहीं आज देशभर में करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है. ऐसे में दोनों ही एक्ट्रेसेस बिग बॉस के घर के अंदर स त्योहार को सेलिब्रेट करेंगी. साथ ही अपने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली है.
साथ ही खास बात ये है कि इस साल का व्रत दोनों ही एक्ट्रेस का दूसरा करवा चौथ होने वाला है. वहीं पिछले साल अंकिता ने अपना पहला करवा चौथ काफी ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया था. साथ ही उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. वहीं ऐश्वर्या ने अपना पहला करवा चौथ काफी सिंपल और प्यारे तरीके से सेलिब्रेट किया था. तो आइए जानते है कि इस बार दोनों कैसे सेलिब्रेट करेंगी अपना करवा चौथ.
ये भी पढ़ें- इस फिल्म के सेट पर हुआ प्यार, फिर किया प्रपोज… कुछ इस तरह शुरू हुई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की लव स्टोरी
इस सीजन के शो में अपने देखा होगा कि दोनों कपल में काफी लडाइयां हो रही हैं. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या करवा चौथ का व्रत इनके रिश्ते में मिठास घोल पाएगा. फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि इस व्रत के बाद उनकी लड़ाइयां और कम हो जाएं. वैसे फैंस दोनों कपल्स की लड़ाइयों को देखकर काफी परेशान हैं और इनके प्यार भरे मोमेंट्स देखने को बेकरार हैं.
बिग बॉस के शो में पहले भी करवा चौथ का व्रत हो चुका है. बता दें बिग बॉस 14 की विनर रहीं रुबीना दिलैक ने भी शो में अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था. वह बिग बॉस 14 में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ गई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने पूरे ट्रेडिशन्स के साथ व्रत पूरा किया.
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…