20 साल में एक करोड़ रुपये की कीमत कितनी होगी?
जिस तेजी के साथ देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, उसी तेजी के साथ देश में महंगाई भी बढ़ रही है. महंगाई बढ़ने का सीधा असर रुपये की वैल्यू पर पड़ता है. इसके अलावा महंगाई बढ़ने से आपकी सेविंग्स पर भी असर पड़ता है. अब ऐसे में अगर देखें तो जो एक करोड़ रुपये की कीमत आज हो सकती है, वो 20 साल बाद बहुत ही कम हो जाएगी. तो आइये आपको बताते हैं कि अगले 20 साल में एक करोड़ रुपये की कीमत कितनी होगी?
लेकिन इस दौरान ये भी ध्यान रखना होगा कि इन 20 सालों में मुद्रास्फीति (inflation) भी काफी अहम रोल निभाएगी, जो आपकी बचत को प्रभावित करेगी. मुद्रास्फीति एक बड़ा फैक्टर है, जो आपकी बचत पर असर डालती है. खासकर तब, जब आप एक लंबे समय के लिए इन्वेस्टमेंट का प्लान बना रहे हैं. मुद्रास्फीति, रुपये की जो सामानों को खरीदने की शक्ति होती है, उसे कम कर देती है और हर रुपये की कीमत समय के साथ घटती रहती है. सीधे शब्दों में कहें तो, 20 साल पहले, आप आज 1 करोड़ रुपये से जितना खरीद सकते हैं, उससे कहीं ज़्यादा खरीद सकते थे.
इसलिए, यदि आप 15, 20 या 25 वर्षों तक बचत करने के बाद भी 1 करोड़ रुपये या इससे अधिक राशि जमा कर लेते हैं, तो उस समय वो बचत का पैसा आज के हिसाब से काफी कम होगा.
अगर हम 5 प्रतिशत की मुद्रास्फीति दर मानते हैं तो 15 साल बाद 1 करोड़ रुपये की कीमत लगभग 37 लाख रुपये, होगी, जैसे-जैसे समय बढ़ता है, मूल्य और भी कम होता जाता है. 20 साल बाद करीब 31 लाख रुपये होगी.
यह भी पढ़ें- पांच ग्राम यूरेनियम के इस्तेमाल से इतने सालों तक सरपट दौड़ेगी आपकी बाइक; जानें बिजली पैदा करने में है कितना सहायक?
यहां पर एक और बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अर्थव्यवस्था में सामान्य मुद्रास्फीति 5-6 प्रतिशत के आसपास हो सकती है, लेकिन शिक्षा और चिकित्सा मुद्रास्फीति बहुत अधिक मानी जाती है. इसलिए, मुद्रास्फीति (inflation) आपके निवेश की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, खासकर उन निवेशों में जो एक लंबे समय के लिए होते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…