देश

SDM Jyoti Maurya:’पति, पत्नी और वो’ की कहानी वाला मनीष कौन है, जिसके घर भी मचा है बवाल?

SDM Jyoti Maurya: यूपी पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक द्वारा उन पर बेवफाई करने और होम गार्ड सीओ मनीष दुबे के साथ मिलकर उन्हें मारने की साजिश रचने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद, एसडीएम ज्योति मौर्य ने कहानी का अपना पक्ष खोला है. आलोक का दावा है कि उसने ज्योति को पढ़ाया और उसे एसडीएम बनने में मदद की, लेकिन उसने आफ्टर मैरिज रिलेशन बनाकर उसे धोखा दिया. इस मामले ने काफी तूल पकड़ा है. पति पत्नी और वो की इस कहानी में वो यानी मनीष के घर भी बवाल मचा हुआ है. मनीष की पत्नी ने इस मामले से खुद को अलग कर लिया है.

घर का मामला है मैं खुद ही सुलझा लूंगी-मनीष की पत्नी

बता दें कि इस पूरे मामले में मनीष दुबे की पत्नी ने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि यह उनका पारिवारिक मसला है, जिसे वह खुद सुलझा लेंगी. दरअसल आलोक की शिकायत पर प्रयागराज के डीआइजी होम गार्ड संतोष सिंह ने आलोक की पत्नी ज्योति मौर्य के साथ ही मनीष दुबे की पत्नी को नोटिस देकर जवाब तलब किया था. मनीष दुबे की पत्नी ने इस पर कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि यह उनका पारिवारिक मामला है और वह इसे खुद संभाल लेंगी.

हालांकि, मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आया है. ज्योति के पिता पारसनाथ मौर्य ने आलोक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ज्योति के पिता के अनुसार, आलोक और उसके परिवार ने ग्राम पंचायत अधिकारी और यूपी के एक अधिकारी के रूप में अपना पेशा गलत बताकर उन्हें धोखा दिया. इस मामले पर खुद ज्योति मौर्य ने भी अपना बयान दिया है.

“आलोक ने 12 साल के रिश्ते को तारतार कर दिया”

SDM ज्योति मौर्य ने कहा कि आलोक ने पब्लिकली रिश्ते को तारतार कर दिया है. रिश्ता कितना भी खराब क्यों न हो जाए उसे कानूनी तरीके से हल किया जा सकता है. मगर आलोक ने 12 साल के रिश्ते का गला घोंट दिया है. उन्होंने कहा कि आलोक ने मेरी पढ़ाई में मदद की लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि टॉर्चर करेंगे.

मनीष है कौन?

बता दें कि मनीष वही है जिनके ऊपर ज्योति मौर्या के पति आलोक ने आरोप लगाए हैं. उधर मामला हाईकोर्ट में जाने के बाद , मनीष दुबे के घर पर भी उथल पुथल देखने को मिल रहा है मनीष भी शादी शुदा है. उसकी पत्नी ने कहा की वो इस पुरे मामले पर सार्वज़निक तौर पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है. मनीष की पत्नी ने कहा की ये उनका पारिवारिक मामला है और वो इसे घर के अंदर ही निपटना चाहती हैं. सूत्रों के मुताबिक, मनीष के ऊपर चल रही जांच में मनीष की पत्नी से भी बयान लेने की कोशिश की गई थी लेकिन उन्होने इस मामले पर कुछ भी बोलने से मन कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago