खेल

MS धोनी का 42वां जन्मदिन, कैप्टन कूल को रैना, जडेजा समेत इन खिलाड़ियों ने दी बधाई, Mr. IPL ने किया स्पेशल ट्वीट

MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार रहे महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके इस खास दिन पर बधाइयों का तांता लग गया है. कैप्टन कूल को Mr. IPL यानी सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा व हाल ही में टीम इंडिया में चयन किए गए तिलक वर्मा समेत कई फैंस ने उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. वहीं, हैदराबाद में माही के फैंस ने 52 फिट का धोनी का कट आउट लगाया है.
बता दें कि धोनी की कप्तानी में भारत टी20 विश्व कप, चैम्पियन ट्रॉफी व वनडे विश्व कप का ताज अपने नाम कर चुका है. वहीं, आईपीएल में एमएस धोनी सीएसके की कप्तानी करते हैं. उनकी यह टीम इस साल आईपीएल फाइनल जीतने के साथ कुल 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है.

MS Dhoni Birthday: सुरेश रैना ने दी खास तरीके से धोनी को बधाई

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल में धोनी की कप्तानी में सीएसके से खेल चुके सुरेश रैना ने माही को ट्वीट कर खास बधाई दी है. उन्होंने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,”मेरे बड़े भाई एमएस धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. पिच पर एक साथ समय बिताने से लेकर हमारे सपनों को पूरा करने तक, हमने जो बॉन्ड बनाई है वह कभी नहीं टूट सकती है. एक दोस्त और लीडर होने के नाते आपकी जो ताकत है, उसने मुझे लाइफ में बहुत गाइड किया है. आने वाले कल में आप खूब एन्जॉय करें, खूब सफल हों और आपकी अच्छी सेहत बनी रहे. इसी तरह लीड करते रहें, चमकते रहें और अपने जादू को हर तरफ फैलाते रहें.”

यह भी पढ़ें- IND vs WI: 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों के लिए वेस्टइंडीज पहुंच गई है Team India, जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी

रवींद्र जडेजा ने ऐसे दी धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

मालूम हो कि इस बार आईपीएल के फाइनल मुकाबले में रवींद्र जडेजा का सीएसके को जीताने में बहुत ही बड़ा योगदान रहा था. उन्होंने प्रेशर रहते हुए इतनी अच्छी बल्लेबाजी की थी कि मैच में विनिंग चौका जड़ते ही कप्तान एमएस धोनी ने उन्हें अपनी गोद में उठा कर गले से लगा लिया था. आज कैप्टन कूल के जन्मदिन पर जडेजा ने उनके साथ की तस्वीर ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है. सर जडेजा ने लिखा है,”2009 से मैं आपके साथ हूं और हमेशा रहूंगा. माही भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपको पीली जर्सी में जल्दी देखूंगा.”

वहीं, मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी और हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज में टीम इंडिया में शामिल हुए तिलक वर्मा ने भी एमएस धोनी को बधाई दी है. उन्होंने माही के साथ अपनी तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा है,”माही भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मुझे याद हैं वह सारी बातें और वह सलाह जो आपने मुझे दी हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

13 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

40 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

56 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

59 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

1 hour ago