देश

Maharashtra: नीलम गोरे ने दिया उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिंदे गुट में हुईं शामिल, जानिए उनकी सियासी पारी

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की सियासत में जारी उठा-पटक थम नहीं रही. यहां उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना की नेता और विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे ने उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका दे दिया है. नीलम गोरे एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गई हैं. वह वर्ष 2002 से लगातार विधान परिषद के लिए चुनी जा रही हैं. अब उनका शिंदे गुट में शामिल होना महाराष्‍ट्र की सत्‍तारूढ़ पार्टी भाजपा के हित में है.

न्‍यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे ने आज महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में शिंदे के अगुवाई वाली पार्टी ज्वाइन कर ली. नीलम गोरे और एकनाथ शिंदे की एक तस्‍वीर सामने आई है, जिसमें शिंदे उनको भगवा चुन्‍नी ओढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं.

4 बार विधान परिषद के लिए चुनी जा चुकीं गोरे
नीलम गोरे साल 2002, 2008, 2014 और 2020 में चार बार विधान परिषद के लिए चुनी गईं. 7 जुलाई 2022 से वह महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति हैं. उनका जन्‍म 12 सितंबर 1954 को पंढरपुर में हुआ था, अब उनकी आयु लगभग 68 वर्ष है. चुनाव में स्टार प्रचारक से लेकर पार्टी में ही कई पद संभालने तक, नीलम की राजनीति हमेशा सुर्खियों में रही हैं. अब उनके शिंदे गुट में शामिल होने से उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है.

ठाकरे ही नहीं, पवार गुट में भी घमासान मचा
बता दें कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी ही नहीं शरद पवार गुट में भी घमासान चल रहा है. हाल ही में अजित पवार अपने चाचा शरद पवार की राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बगावत करके शिंदे सरकार में शामिल हो गए. उन्‍हें महाराष्‍ट्र का उप-मुख्‍यमंत्री बना दिया गया.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने किया स्वागत

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago