तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां
Kolkata: अभिनेत्री से नेता बनीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां द्वारा दिए गए एक विवादित बयान के बाद तमाम राजनीतिक दल इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. नुसरत जहां ने अपने विवादित बयान में कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान विपक्षी दलों के लोगों को बांस के डंडों से पीटा जाएगा. बता दें कि अपने निर्वाचन क्षेत्र में नुसरत ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं. नुसरत जहां के इस बयान पर विपक्ष और टीएमसी के बीच सियासी घमासान शुरू हो गया है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों हमलावर हैं.
बयान पर बवाल
TMC नेता नुसरत जहां के इस बयान के बाद बंगाल के बीजेपी प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ”वह सांसद हैं, यह नहीं कह सकतीं कि वह राजनीतिक रूप से अनपढ़ हैं. लेकिन वह अपने वरिष्ठ की तरह बोल रही हैं. बशीरहाट में उनका बयान भड़काऊ था. बशीरहाट की जनता इसका करारा जवाब देगी.”
धर्म के साथ खिलवाड़ किया
पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, “देखिए वे आज क्या षडयंत्र रच रहे हैं. उन्होंने लोगों के खिलाफ कई चीजें करने की कोशिश की. उन्होंने लोगों को डराने की कोशिश की. धर्म के साथ खिलवाड़ किया, लेकिन कुछ भी काम नहीं किया. 2021 में उन्होंने कहा कि ‘इस बार 200 पार है’ लेकिन वे असफल रहे और उनकी नाव डूब गई. वे इस बार बड़ी साजिश की योजना बना रहे हैं. उन्होंने बंगाल में लोगों का पैसा रोक दिया.”
इसे भी पढ़ें: सीनियर IAS राकेश सिंह के पिता और यूपी कैडर के IPS बीपी सिंह का बेंगलुरु में निधन
बांस के डंडों से पीटेंगे
टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कहा कि, “यह लोगों के लिए ममता बनर्जी के काम को रोकने की साजिश है. उन्होंने राज्य को 100 दिनों की गारंटीकृत कार्य योजना के तहत धनराशि रोक दी है. वे बंगाल को कुछ नहीं देते. ऐसा क्यों लगता है कि बंगाल के लोग आपको वोट देंगे? आपने उनके लिए क्या किया है? आपको एक भी वोट नहीं मिलेगा. पंचायत चुनाव में जो भी यहां आएगा, चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस का हो उसे बशीरहाट के लोग बांस के डंडों से पीटेंगे.”
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…