मनोरंजन

TV एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की घर के बाथरूम में मिली लाश, ड्रग्स के ओवरडोज की आशंका

Mumbai: अभिनेता और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत मुंबई के अंधेरी इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए. मात्र 32 साल के आदित्य सिंह राजपूत के घर के बाथरुम से उनकी लाश मिली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

बिल्डिंग की 11वीं मंजिल के अपार्टमेंट में रहने वाले आदित्य की लाश उनके एक दोस्त ने सबसे पहले देखी थी. जिसकी खबर वॉचमैन को दी गई. इसके बाद आदित्य को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिस तरह से एक्टर मॉडल आदित्य सिंह राजपूत की मौत हुई है उससे ड्रग्स ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है.

दिल्ली के रहने वाले थे आदित्य सिंह

आदित्य सिंह राजपूत बीते कई सालों से मुंबई के अंधेरी में लश्करिया हाइट्स नाम की बिल्डिंग में रह रहे थे. वे दिल्ली के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है. मुंबई में वे अपने रूम पार्टनर के साथ रहते थे. 17 साल की उम्र में बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाले आदित्य सिंह राजपूत ने मैंने गांधी को नहीं मारा और क्रांतिवीर जैसी फिल्मों में काम किया था. लेकिन टीवी रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ से उनको दर्शकों के बीच पहचान मिली.

वहीं बतौर कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर भी उन्होंने काफी नाम कमाया था. इसके अलावा आदित्‍य सिंह राजपूत ने 300 से अधिक टीवी विज्ञापनों में काम किया था. आदित्य के परिवार में उनके मां-बाप के अलावा उनकी एक बड़ी बहन भी हैं. उन्होंने स्प्लिट्सविला के अलावा लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज सीजन 9, बैड बॉय सीजन 4 समेत अन्य टीवी शोज में भी काम किया. बता दें कि आदित्य ने सौरव गांगुली और ऋतिक रोशन के साथ हीरो होंडा का एक ऐड भी किया था.

इसे भी पढ़ें: The Kerala Story BO Day 17: 17वें दिन भी नहीं रुकी ‘द केरला स्टोरी’ की कमाई, 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस इंच भर दूर

मौत से पहले पार्टी

मामले में पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आदित्य बीमार भी थे. वहीं इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि आदित्य की मौत बाथरूम में गिरने से हुई है. वहीं आदित्य ने कल रात ही इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिनमें दिख रही तस्वीरों से यह लग रहा है कि मौत के कुछ घंटे पहले वे पार्टी कर रहे थे.

Rohit Rai

Recent Posts

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

10 seconds ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

14 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

56 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

1 hour ago