गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
उत्तर भारत में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत (फोटो ट्विटर)
Today Weather: देश के कई राज्यों में इस समय चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है. दिल्ली-एनसीआर में तो सोमवार को तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया. दिन के समय में तेज धूप की वजह से लोग अपने-अपने घरों में छुपे रहे. वहीं रात के समय में भी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली. गर्मी इतनी भीषण पड़ रही है कि रात में लोगों को गर्म हवाओं का समाना करना पड़ रहा है. हालांकि इस प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत की खबर दी है. जल्द इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि आज से मौसम बदलने की संभावना हैं.
उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक बारिश होने वाली है. 24 मई को मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. 26 मई तक बारिश के साथ 40से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.
आईएमडी (IMD) ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से शुरू होने वाले उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं लेकर लाएगा, जिसके चलते गुरुवार तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा. इस महीने की शुरुआत में मौसम विभाग ने मई में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम अधिकतम तापमान और कम हीटवेव दिनों की भविष्यवाणी की थी.
यह भी पढ़ें- ‘जो भी यहां वोट मांगने आयेगा, उसे लोग बांस के डंडों से पीटेंगे’- TMC सांसद नुसरत जहां के बयान पर मचा बवाल
पंजाब और हरियाणा भी चिलचिलाती गर्मी की चपेट में हैं और कई स्थानों पर तापमान 44 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है. अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है. उत्तरी राज्यों में तापमान बढ़ रहा है लेकिन समय-समय पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण राहत मिलती रही है.
हीटवेव की दहलीज तब पूरी होती है जब किसी स्टेशन का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और सामान्य से प्रस्थान होता है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…