देश

‘कैश फॉर क्वेरी’ विवाद में फंसी महुआ मोइत्रा को क्यों सताने लगा CBI रेड का डर?

Cash for Query Scam: ‘कैश फॉर क्वेरी’ विवाद में फंसी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को अब सीबीआई की रेड का डर सता रहा है. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि सीबीआई रेड करने वाली है. महुआ ने कहा कि मैं दुर्गा पूजा में व्यस्त हूं. मैं सीबीआई को घर आने और मेरे जूतों की जोड़ी गिनने के लिए आमंत्रित करती हूं. लेकिन पहले कृपया अडानी ने जो 13,000 करोड़ रुपये का कोयला घोटाले किए, उसकी एफआईआर दर्ज करें.

निशिकांत दुबे ने महुआ पर लगाए आरोप

बता दें कि महुआ मोइत्रा पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में सवाल के बदले पैसा और गिफ्ट्स लेने का आरोप लगाया है. यह मामला फिलहाल संसद के एथिक्स कमेटी के पास है. वहीं रियल एस्टेट कारोबारी दर्शन हीरानंदानी “कैश फॉर क्वेरी” विवाद में सरकारी गवाह बन गए हैं. उन्होंने महुआ पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एक हलफनामा भी एथिक्स कमेटी के पास भेजा है. हालांकि, एथिक्स कमेटी का कहना है कि हीरानंदानी के नाम से अभी तक कोई भी पत्र नहीं आया है.

महुआ ने हीरानंदानी के हलफनामे का दिया जवाब

वहीं महुआ ने दर्शन हीरानंदानी के कथित हलफनामे का जवाब दिया है. उन्होंने भाजपा पर फंसाने का आरोप लगाया है. महुआ ने हलफनामे के कंटेंट पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि दर्शन हीरानंदानी को अभी तक सीबीआई या एथिक्स कमेटी या वास्तव में किसी भी जांच एजेंसी ने तलब नहीं किया है. फिर उन्होंने यह शपथ पत्र किसे दिया है? महुआ ने कहा कि हलफनामा कोरे कागज पर है, न कि आधिकारिक लेटरहेड या नोटरीकृत पर. उन्होंने कहा कि कोई बड़े कारोबारी इस तरह के पत्र पर हस्ताक्षर क्यों करेगा जब तक कि ऐसा करने के लिए उसके सिर पर बंदूक नहीं रखी गई हो? महुआ ने आगे कहा कि पत्र का कंटेंट एक मजाक है. यह स्पष्ट रूप से पीएमओ में कुछ आधे-अधूरे लोगों द्वारा तैयार किया गया है जो भाजपा के आईटी सेल में काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: MP Elections: BJP ने 5वीं लिस्ट से भी चौंकाया, कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश का कटा टिकट, देखें पूरी सूची

बता दें कि वहीं बिजनेस टाइकून दर्शन हीरानंदानी ने कहा कि उन्होंने खुद अडानी ग्रुप पर सवाल उठाने के लिए टीएमसी सांसद के लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल किया. हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ दर्शन हीरानंदानी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी सांसद महुआ पीएम मोदी को बदनाम करना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने संसद में पूछे गए सवालों के जरिए गौतम अडानी को निशाना बनाया. इस मामले में हीरानंदानी का एक हलफनामा भी वायरल हो रहा है.

दर्शन ने कहा कि वह कई मौकों पर मोइत्रा से मिले. उन्होंने कहा कि हम अक्सर फोन पर बातचीत करते थे. महुआ ने मुझे एक ईमेल आईडी दिया था. ताकि मैं उन्हें जानकारी भेज सकूं और वह संसद में सवाल उठा सकें. मैं उनके प्रस्ताव के साथ गया. कुछ जानकारी मेरे साथ साझा की गई, जिसके आधार पर मैंने जरूरत पड़ने पर उनके संसदीय लॉगिन का उपयोग करके प्रश्नों का मसौदा तैयार करना और पोस्ट करना जारी रखा.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

7 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

36 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

40 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

55 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

57 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago