दुनिया

Nawaz Sharif Returns: 4 साल बाद आज Pakistan लौटे पूर्व PM नवाज शरीफ, एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत, विमान से बरसाएंगे गुलाब

Nawaz Sharif Return to Pakistan : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 4 साल बाद आज विदेश से वापस पाकिस्‍तान लौटे. वह पिछले 4 साल से ब्रिटेन में रह रहे थे और वहीं से एक-दो बार दुबई गए थे, लेकिन उस बीच भी अपने वतन नहीं आए. अब वह लंबे अंतराल के बाद पाकिस्‍तान पहुंचे तो वहां एयरपोर्ट पर उनके स्‍वागत में उनके करीबी नेता और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. लाहौर में उनके स्‍वागत की जबरदस्त तैयारियां की गई हैं.

पाकिस्‍तानी न्‍यूज पोर्टल ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 2:05 बजे नवाज शरीफ का विमान उम्मीद-ए-पाकिस्तान इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा. यहां नवाज ने पहले इमिग्रेशन प्रोसेस पूरा किया. उसके बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के नेताओं से मिले. इस दौरान नवाज शरीफ के साथ पाकिस्‍तान के पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार और उनकी लीगल टीम मौजूद रही.

ब्रिटेन से दुबई, फिर पहुंचे इस्लामाबाद

वतन वापसी में नवाज शरीफ हल्के नीले रंग का कुर्ता-पायजामा, मैरून मफलर और काला कोट पहने नजर आए. बताया जा रहा है कि 73 साल के नवाज शरीफ ने ‘उम्मीद-ए-पाकिस्तान’ चार्टर्ड विमान से दुबई से इस्लामाबाद के लिए दोपहर डेढ़ बजे उड़ान भरी थी. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) सुप्रीमो नवाज शरीफ के वापस लौटने पर उनके भाई शहबाज शरीफ, जो इमरान के बाद पाकिस्‍तान के पीएम बने थे, वो भी उनके स्‍वागत के लिए तैयार रहेंगे.

 

यह भी पढ़िए: “मुस्लिम देशों की यात्रा करने से बचें”, इजरायल ने नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

अब लाहौर में रैली को करेंगे संबोधित

नवाज शरीफ पाकिस्‍तान लौटने पर अब अपने गृहनगर लाहौर के लिए निकल रहे हैं. PML-N के एक नेता ने बताया कि इस्लामाबाद में करीब एक घंटा रुकने के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सुप्रीमो मीनार-ए-पाकिस्तान में रैली को संबोधित करने जा रहे हैं. ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, PML-N ने अपने नेता पर फूल बरसाने के लिए दो एयरक्राफ्ट किराए पर लिए हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

12 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

25 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

31 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago