देश

IAS ऑफिसर पूजा खेडकर कौन हैं…जिनकी फील्ड ट्रेनिंग पर महाराष्ट्र में लगानी पड़ी रोक, भेज दी गईं मसूरी

IAS officer Pooja Khedkar: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक IAS ऑफिसर पूजा खेडकर की चर्चा हो रही है. महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनकी ट्रेनिंग पर रोक लगा दी गई है. उन्हें फील्ड पोस्टिंग से हटाकर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है.

बता दें कि पूजा खेडकर, महाराष्‍ट्र की रहने वाली एक ट्रेनी IAS ऑफिसर और वाशिम की सहायक कलेक्टर हैं. वह एक आईएएस प्रोबेशनर के रूप में अपने अधिकारों से परे जाकर विचित्र मांगें करने के लिए कटघरे में हैं.

पूजा खेडकर और उनके पिता की तस्वीर।

सरकार की ओर से LBSNAA को उनके प्रमाणपत्रों, दस्तावेजों, चिकित्सा और अन्य कागजात से संबंधित शिकायतों के बाद उनके व्यवहार पर विभिन्न मामलों में भेजी गई रिपोर्ट को देखते हुए लीगल एक्‍शन लिया गया है.

23 जुलाई तक मसूरी में रिपोर्ट देनी होगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, LBSNAA के उप निदेशक शेलेश नवल ने राज्य सरकार से खेडकर को तत्काल कार्यमुक्त करने तथा 23 जुलाई तक मसूरी अकादमी में रिपोर्ट करने का अनुरोध किया है. पूजा खेडकर कई गंभीर आरोपों का सामना कर रही हैं.

जांच में पूरा सहयोग करने का वादा किया था

पूजा ने हाल में मीडिया के सामने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि वो जांच में पूरा सहयोग करेंगी और जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसे वो स्वीकार करेंगी. उसके बाद अब यह खबर आई है कि उनकी ट्रेनिंग पर रोक लगा दी गई है. साथ ही उन्हें फील्ड पोस्टिंग से हटाकर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़िए: कर्नाटक पुस्तक परिक्रमा को IAS ऑफिसर श्रीविद्या ने दिखाई हरी झंडी, 12 शहरों से गुजरेगी यह टीम

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

11 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

12 minutes ago

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

43 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

45 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

55 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

2 hours ago