जगद्गुरु रामभद्राचार्य और अभिनव अरोड़ा
सोशल मीडिया पर मशहूर बाल संत अभिनव अरोड़ा को लेकर एक बार फिर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रतिक्रिया दी है. हाल ही में जगद्गुरु ने अभिनव अरोड़ा को “मूर्ख बच्चा” कहकर टिप्पणी की, जो चर्चा का विषय बन गई है. कुछ दिन पहले ही एक वीडियो में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अभिनव को अपने मंच से नीचे उतारने के लिए कहा था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.
दरअसल, जगद्गुरु रामभद्राचार्य से बच्चों के प्रवचन देने पर उनकी राय पूछी गई, तो उन्होंने इसे “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया. उन्होंने साफ कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए. जब अभिनव अरोड़ा पर उनका मत पूछा गया, तो उन्होंने उसे “मूर्ख” बताते हुए कहा कि वह गलत बातें कहता है, जैसे कि कृष्ण उसके साथ पढ़ते थे. उन्होंने यह भी कहा कि उसे शिष्टता से बात करना तक नहीं आता. जगद्गुरु ने याद दिलाया कि उन्होंने वृंदावन में भी अभिनव को फटकार लगाई थी.
वायरल वीडियो के अनुसार, अभिनव अरोड़ा मंच पर जगद्गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे और वहां भगवान राम के नाम का नारा भी लगाया था. इस पर जगद्गुरु ने कहा, “इसे मंच से नीचे उतार दो, मेरी मर्यादा है.” इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिससे अभिनव चर्चा में आ गए.
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनव की मां ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग और धमकियों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद से उनके बेटे को धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह और उनका परिवार परेशान हैं.
ये भी पढ़ें- Bandra Terminus Stampede: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर दिवाली के मौके पर मची भगदड़, 10 लोग घायल
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…