Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आखिर बाल संत अभिनव अरोड़ा पर क्यों भड़के रामभद्राचार्य, क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला?

वायरल वीडियो के अनुसार, अभिनव अरोड़ा मंच पर जगद्गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे और वहां भगवान राम के नाम का नारा भी लगाया था.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य और अभिनव अरोड़ा

सोशल मीडिया पर मशहूर बाल संत अभिनव अरोड़ा को लेकर एक बार फिर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रतिक्रिया दी है. हाल ही में जगद्गुरु ने अभिनव अरोड़ा को “मूर्ख बच्चा” कहकर टिप्पणी की, जो चर्चा का विषय बन गई है. कुछ दिन पहले ही एक वीडियो में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अभिनव को अपने मंच से नीचे उतारने के लिए कहा था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.

वृंदावन में भी अभिनव को लगाई थी फटकार

दरअसल, जगद्गुरु रामभद्राचार्य से बच्चों के प्रवचन देने पर उनकी राय पूछी गई, तो उन्होंने इसे “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया. उन्होंने साफ कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए. जब अभिनव अरोड़ा पर उनका मत पूछा गया, तो उन्होंने उसे “मूर्ख” बताते हुए कहा कि वह गलत बातें कहता है, जैसे कि कृष्ण उसके साथ पढ़ते थे. उन्होंने यह भी कहा कि उसे शिष्टता से बात करना तक नहीं आता. जगद्गुरु ने याद दिलाया कि उन्होंने वृंदावन में भी अभिनव को फटकार लगाई थी.

वायरल वीडियो के अनुसार, अभिनव अरोड़ा मंच पर जगद्गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे और वहां भगवान राम के नाम का नारा भी लगाया था. इस पर जगद्गुरु ने कहा, “इसे मंच से नीचे उतार दो, मेरी मर्यादा है.” इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिससे अभिनव चर्चा में आ गए.

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनव की मां ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग और धमकियों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद से उनके बेटे को धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह और उनका परिवार परेशान हैं.

ये भी पढ़ें- Bandra Terminus Stampede: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर दिवाली के मौके पर मची भगदड़, 10 लोग घायल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital