देश

बांद्रा टर्मिनल पर हुई भगदड़ में यात्रियों के घायल होने पर भड़के Congress नेता राशिद अल्वी, कहा- मुंबई में जंगलराज

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने रविवार को आईएएनएस से बात की. उन्होंने मुंबई के बांद्रा टर्मिनल पर हुई भगदड़ और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की. मुंबई के बांद्रा टर्मिनल स्टेशन पर हुई भगदड़ में यात्रियों के घायल होने पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, मुंबई में जंगल राज है. हाल ही में एक नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई और सरकार तमाशा देखती रही है. अब रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई.

यह जिम्मेदारी सिर्फ महाराष्ट्र सरकार की नहीं, बल्कि भारत सरकार की भी है. क्योंकि, केंद्र में और महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार है. इनके नेता हमेशा डबल इंजन सरकार की बात करते हैं. इसका नतीजा यह होगा कि लोगों को मारा जाएगा. आम आदमी अपने घर जाने की कोशिश करेगा और रेलवे स्टेशन पर जख्मी हो जाएगा. इस घटना की जिम्मेदारी जितनी रेलवे की है, उतनी ही राज्य और केंद्र सरकार की भी बनती है.

दिल्ली में प्रदूषण AAP और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी

दिल्ली में प्रदूषण पर कांग्रेस नेता ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने हवा में जहर घोल दिया है. दिल्ली के लोग बहुत मुश्किल से जिंदगी गुजार रहे हैं. बीमारियां बढ़ती जाएंगी. बच्चों के साथ बुजुर्गों के लिए यह कठिन समय है. मैं पहले भी कह चुका हूं कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए आम आदमी पार्टी और केंद्र की सरकार जिम्मेदार है. दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर भाजपा और आम आदमी पार्टी सिर्फ एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी में लगे रहते हैं. लेकिन, प्रदूषण से निजात कैसे पाया जाए इसके लिए दोनों सरकारें काम नहीं करती हैं. दिल्ली में प्रदूषण के ल‍िए केंद्र व दिल्ली सरकार जिम्मेदार है.

पराली एक बड़ा मुद्दा

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता ने कहा, पराली एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. जब तक सरकार इस पर काबू नहीं पाएगी, तब तक कोई नतीजा नहीं निकलेगा. हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी पराली जलाई जा रही है. हरियाणा, यूपी में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. दोनों सरकारों को जनता की फिक्र नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

34 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago