चुनाव

J&K Election Results: जम्मू-कश्मीर में ‘आप’ ने जीती ये इकलौती सीट, अब देश के 5वें राज्य तक हुआ पार्टी का विस्तार

Aam Aadmi party: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की आज गिनती हुई. हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) एक भी सीट जीतने में नाकाम रही. हालांकि, जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी ने पहली बार अपना खाता खोला है. आम आदमी पार्टी ने यहां डोडा सीट पर जीत दर्ज की है. इसके साथ ही अब आम आदमी पार्टी पांच राज्यों तक पहुंच गई है.

डोडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक विजयी रहे हैं. उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गजय सिंह राणा को 4,538 वोटों से शिकस्त दी. मेहराज मलिक जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के इकलौते विधायक होंगे.

जम्मू कश्मीर में नेकॉ-कांग्रेस गठबंधन की सरकार

अभी तक सामने आए नतीजे और रुझानों में जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस व कांग्रेस का गठबंधन बहुमत हासिल करता दिख रहा है. वहीं, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में आप को मिली पहली कामयाबी पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पांचवें राज्य में विधायक बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई. उन्होंने अपने डोडा के उम्मीदवार को भी बधाई दी और कहा- “डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक द्वारा बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के लिए बहुत-बहुत बधाई.”

हमारे उम्मीदवार बहुत अच्छा चुनाव लड़े: केजरीवाल

केजरीवाल ने मलिक को बधाई देते हुए कहा कि वह बहुत अच्छा चुनाव लड़े. जम्मू-कश्मीर के डोडा में मिली जीत पर आम आदमी पार्टी की नेता व दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का कहना है कि डोडा विधानसभा में जीत के साथ जम्मू-कश्मीर में भी अरविंद केजरीवाल की क्रांति पहुंच गई है. आतिशी ने भी इस जीत के लिए मलिक को बधाइयां दी.

‘आम आदमी पार्टी का कारवां दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा’

पंजाब के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का कारवां दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. अब देश के पांच राज्यों में ‘आप’ के विधायक हैं. जम्मू-कश्मीर के डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक को उनकी शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद. पूरी लीडरशिप और कार्यकर्ताओं को भी बहुत-बहुत बधाई.

जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की वोटिंग तीन फेज में हुई थी. यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ा था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

4 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

6 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 hours ago