देश

National Voters Day 2023: आज के दिन ही क्यों मनाया जाता है मतदाता दिवस? जानें क्या है इस साल की थीम

National Voters Day 2023: भारत एक लोकतांत्रिक और संवैधानिक देश है. किसी भी लोकतंत्र में चुनाव और मतदाता दोनों ही सबसे अहम होते हैं. भारत में जैसे विशाल देश में हर साल मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है. चुनाव लोकतंत्र के आधार स्तंभ होते हैं, इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए मतदाता ही सबसे अहम होता है.

मतदाता दिवस मनाने का मकसद लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना है. भारत के लोकतंत्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने का क्या महत्व और औचित्य है यह एक बड़ा सवाल है. साल 2023 के राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम है  ‘नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर’ (मतदान जैसा कुछ नहीं, मैं वोट जरूर करूंगा).

भारत को आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ. भारतीय संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए कुछ कर्तव्य भी निर्धारित किए गए. उनमें से एक मतदान का अधिकार है. किसी भी वोटर का बहुमूल्य मत दल विशेष को पांच साल के लिए सत्ता में लाता है.

देश व राज्य के विकास के लिए इस तरह एक नागरिक होने का कर्तव्य पूरा कर सकते हैं. हालांकि देश में अभी भी मतदान के प्रति लोगों का रुझान काफी कम है. आइए जानते हैं क्यों और कब राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की शुरुआत हुई.

इस दिन हुई राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की शुरुआत

प्रतिवर्ष 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है. इस साल पूरे देश में भारतीय निर्वाचन आयोग 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है. साल 2011 में 25 जनवरी के दिन इसकी पहली बार शुरुआत तात्कालिक राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने की थी.

मतदाता दिवस 25 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं ?

25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने का एक खास कारण है. 26 जनवरी 1950 को जब देश में संविधान लागू किया गया, तो उससे एक दिन पहले यानी 25 जनवरी 1950 को भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी. इसलिए भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के दिन ही देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का फैसला लिया गया.

इसे भी पढ़ें: Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर 901 पुलिसकर्मी पुलिस पदक से किए जाएंगे सम्मानित, गृह मंत्रालय ने नामों का किया ऐलान

इस तरह मनाते हैं मतदाता दिवस

मतदाता दिवस के दिन चुनाव आयोग द्वारा पात्र मतदाताओं की पहचान की जाती है. 18 वर्ष से अधिक आयु होने पर ऐसे युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करके उनका निर्वाचक फोटो पहचान पत्र बनाया जाता है. इसके अलावा इस दिन मतदाताओं को मत का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई जाती है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

15 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

28 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

41 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

53 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago