देश

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 2 दिन के लिए स्थगित, रामबन में खराब मौसम बना वजह

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल के नेतृत्व में अभी जम्मू-कश्मीर में है. खराब मौसम और भूस्खलन की वजह से अभी यह यात्रा दो दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी है. यात्रा को आज दोपहर के बाद बनिहाल कस्बे से आगे बढ़ना था. राहुल गांधी ने आज सुबह (बुधवार) भारी बारिश के बीच यात्रा को रामबन से शुरू किया लेकिन मौसम बिगड़ने की वजह से यात्रा को रोकना पड़ गया. अब यात्रा 27 जनवरी की सुबह फिर से शुरू की जाएगी.

भारत जोड़ो यात्रा को रामबन और बनिहाल के लिए फिलहाल रोक दिया गया है. आज और कल (गुरुवार) यात्रा को दो दिन का ब्रेक दिया गया है और गणतंत्र दिवस के अगले दिन यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने किया ट्वीट

जयराम रमेश अपने ट्वीट में लिखा, “खराब मौसम की स्थिति और क्षेत्र में भूस्खलन के कारण रामबन और बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा का दोपहर का चरण रद्द कर दिया गया है. कल विश्राम का दिन है और यात्रा परसों 27 जनवरी को सुबह 8 बजे फिर से शुरू होगी.”

ये भी पढ़ें-   Pakistan: सरकार पागल हो गई है- पूर्व मंत्री फवाद चौधरी की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं का हंगामा, इमरान खान पर भी कस सकता है शिकंजा

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा होगी चुनौतीपूर्ण

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठंड के समय मौसम काफी खराब हो जाता है. सर्दियों के समय यहां बहुत बारिश होती है जिसके चलते पहाड़ों के ऊपर से छोटे-छोटे पत्थर, कंकड़ गिरने लगते है जिसकी वजह से हाइवे पर चलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. रामबन जिले में भारी बारिश के वजह से कुछ स्थानों पर पत्थर गिरने के बाद बुधवार को राजमार्ग पर यातायात निलंबित कर दिया गया. पत्थर गिरने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

खराब मौसम की तस्वीरें हो रही वायरल

सोशल मीडिया पर भी आज रामबन के मौसम के तस्वीरें काफी वायरल हो रही है जिसमें कई वीडियो में बारिश होते हुए दिख रही है तो कई तस्वीरों में रास्तों पर पानी भरा हुआ दिख रहा है. रास्ते काफी फिसलन भरे हो गए जिस लोगों का चलना आसान नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

29 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

33 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

42 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

55 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago