अरली (ओलियंडर)
Oleander Ban Kerala Temples: केरल के 2600 से अधिक मंदिरों में पूजा-पाठ में इस्तेमाल किए जाने वाले अरली (ओलियंडर) के फूल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. राज्य में मंदिर का संचालन करने वाले त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (TDB) ने अरली के फूल को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है.
बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि इसमें कार्डियक ग्लाइकोसाइड्स नामक जहरीला रसायन मौजूद होता है, जो कि दिल को गहरा नुकसान पहुंचा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिनों अरली के पत्ते के जहर से एक महिला की मौत हो गई थी.
बोर्ड के अध्यक्ष पीएस प्रशांथ ने कहा कि एक मीटिंग के बाद यह अहम फैसला लिया गया है. जानकारी रहे कि त्रावणकोर में टीडीबी के जिम्मे 1,248 मंदिरों के प्रशासन का काम है. इसके अलावा 1,400 मंदिरों की व्यवस्था का काम भी है. बोर्ड के जिम्मे 2600 से अधिक मंदिर आते हैं, जिसमें अरली (ओलियंडर) के फूल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस बारे में एमबीडी के अध्यक्ष (एमआर मुरली) ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अहम फैसला लिया गया है.
अरली (ओलियंडर) एक प्रकार का फूल है, जिसमें टॉक्सिक कार्डियक ग्लाइकोसाइड्स रसायन मौजूद होता है. जिसके सेवन से जान जा सकती है. अरली में मौजूद ग्लाइकोसाइड दिल पर बुरा प्रभाव डालते हैं. इतना ही नहीं, यह रसायन हृदय की गति को धीमा कर सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…