चुनाव

“जिनकी दो पत्नियां हैं, उन्हें दो लाख रुपये मिलेंगे”, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयान पर छिड़ा सियासी घमासान, जानें क्या है पूरा मामला

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने दावा किया कि जिन पुरुषों की दो पत्नियां हैं उन्हें पार्टी की महालक्ष्मी योजना के तहत दो लाख रुपये मिलेंगे. कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया.

सालाना एक लाख रुपये देने का वादा

कांग्रेस ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर वह महालक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक गरीब महिला को एक-एक लाख रुपये सालाना देगी. भाजपा ने कांग्रेस नेता के इस बयान पर हमला बोलते हुए निर्वाचन आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कांतिलाल भूरिया UPA की पिछली सरकार में आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री थे.

“जिस व्यक्ति की दो पत्नियां, उन्हें 2 लाख”

कांतिलाल भूरिया ने सैलाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारा घोषणा-पत्र हर महिला को एक लाख रुपये देने का वादा करता है. यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा. जिस व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, वे दोनों ही इस योजना के अंतर्गत आएंगी.’’

वहीं कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ‘‘कांतिलाल भूरिया ने अभी एक घोषणा की, जिसके तहत जिन पुरुषों की दो पत्नियां हैं उन्हें दोगुना फायदा होगा.’’

यह भी पढ़ें- दादा की कार में बैठकर चुनावी पर्चा भरने जाएगा यह उम्मीदवार, बम धमाके में जान जाने से पहले तक इसको चलाते थे पूर्व CM बेअंत सिंह

बता दें कि कांग्रेस के घोषणा-पत्र के अनुसार, महालक्ष्मी योजना के तहत जब तक महिलाएं गरीबी रेखा (बीपीएल) से ऊपर नहीं आतीं तब तक उन्हें 8,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे. इस बीच, भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भूरिया के बयान की क्लिप ‘एक्स’ पर पोस्ट कर निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago