देश

परियोजनाएं महाराष्ट्र से निकलकर गुजरात और कर्नाटक क्यों चली गईं? Bharat Express Urja Summit में देवेंद्र फडणवीस ने बताई वजह

बुधवार (7 अगस्त) को मुंबई में हुए भारत एक्सप्रेस के ऊर्जा समिट में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए. इस दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने उनसे सवाल-जवाब किए.

सवालों की कड़ी में सीएमडी उपेंद्र राय ने पूछा कि विपक्ष आपको इस बात को लेकर आड़े हाथों लेता है कि आजकल जो प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के लिए आते हैं, वो गुजरात चले जाते हैं. इसे लेकर आप पर उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने हमला बोला, क्या कहना चाहेंगे, क्या इस बात में कोई सच्चाई है?

इस पर देवेंद्र फडणवीस ने ये कहा

देखिए, ऐसा है कि उनके काल में कुछ प्रोजेक्ट गुजरात गए, कुछ कर्नाटक गए. कुछ अलग-अलग जगह गए, क्यों नहीं जाएंगे… मुझे बताइए कि देश के जो सबसे बड़े उद्योगपति हैं, उनके घर के नीचे अगर सरकार की पुलिस बम रखेगी तो ऐसे राज्य में कोई उद्योग लगाने के लिए आएगा. जब ऐसी बातों का खुलासा होता है तो उद्योगपति सोचता है कि भई इस राज में जाने में मतलब नहीं है, क्योंकि देश के सबसे बड़े उद्योगपति इस राज्य में रहते हैं और सरकार की ही पुलिस उसके घर के नीचे बम रख रही है और उसको धमकियां दे रही है.

महाराष्ट्र में आई सबसे ज्यादा FDI

उस समय ये परिस्थितितियां थीं, लेकिन मैं आपको एक आंकड़ा बताना चाहता हूं कि 2014 में मैं मुख्यमंत्री बना. 2015 से लेकर 2019 तक हर वर्ष फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट (FDI) में महाराष्ट्र नंबर वन रहा. 2014 से पहले हम चौथे नंबर पर थे, 5वें नंबर पर थे और इसमें से दो साल ऐसे हैं कि इसमें से एक साल देश में आए हुए निवेश का 49 परसेंट हमारे यहां आया और एक साल 42 परसेंट हमारे यहां आया और जैसे ही उद्धव जी की सरकार आई गुजरात नंबर वन पर चला गया, अगले साल कर्नाटक नंबर वन पर चला गया.

फिर वापस हमारी सरकार आई. हमारी सरकार आने के बाद पहले भी इसी प्रकार के कार्यक्रम में मुझे पूछा गया कि जी उद्योग बाहर जा रहे है, मैंने उस समय भी कहा कि देखो यह जो नरेटिव अभी तैयार किया जा रहा है. हम तो कल आए और हमारे आने के साथ आप कह रहे हैं कि सब (परियोजनाएं) बाहर चला गया. ये तो कोई एक दिन में निर्णय नहीं होता है.

महाराष्ट्र अनडिस्प्यूटेड नंबर वन है

उस सरकार की नाकामी के कारण वे लोग बाहर गए और मैंने मेरी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा था कि इस साल वापस हम लोग एफडीआई में टॉप करेंगे और आप देख लीजिए 2022-23 में महाराष्ट्र नंबर वन पर गया, 2023-24 में वापस महाराष्ट्र नंबर वन पर पहुंचा और केवल नंबर वन पर ही नहीं है. गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली इन तीनों को मिलाकर जितना निवेश मिला है, उससे ज्यादा निवेश अकेले महाराष्ट्र को मिला है तो हम अनडिस्प्यूटेड नंबर वन हैं.

मैंने ये पहले दिन कहा था, क्या आप गुजरात-गुजरात करते हो. भाई ठीक है, इस देश में एक कॉम्पिटेटिव फेडरलिज्म है. गुजरात कोई पाकिस्तान तो है नहीं, लेकिन ये बात जरूर है कि हमारे (महाराष्ट्र) और उनके (गुजरात) के बीच एक कॉम्पिटीशन है. मैंने पहले ही कहा था कि गुजरात हमारे पीछे जाएगा, हमारे आगे नहीं जा सकता. आज गुजरात भी हमारे पीछे है, कर्नाटक भी हमारे पीछे है, दिल्ली भी हमारे पीछे और तमिलनाडु भी हमारे पीछे हैं.

ये भी पढ़ें: Bharat Express Urja Summit में बोले महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस, ‘मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं, चक्रव्यूह तोड़ना भी जानता हूं’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

14 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago