होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सिद्धू मूसेवाला और लॉरेंस बिश्नोई
Lawrence Bishnoi on Sidhu Moosewala: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं. इस इंटरव्यू के बाद से एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई सुर्खियों में आ गया है. बिश्नोई ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह सिद्धू मूसेवाला से क्यों नाराज था और मशहूर सिंगर की हत्या क्यों हुई. उसने अपने इंटरव्यू के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं जिससे हर कोई हैरान हो गया. उसने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या कोई साझेदारी नहीं थी. इसके पीछे गोल्डी बराड थे जिसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवायी.
एबीपी न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में जेल के अंदर से लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े कई बातों का खुलासा किया है. उसने कहा कि मूसेवाला हत्याकांड की प्लानिंग एक साल से चल रही थी और उसे इसकी जानकारी थी.
लॉरेंस बिश्नोई ने बताया कि “उसे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश के बारे में पहले से पता था लेकिन वो खुद इसमें शामिल नहीं था, इसमें उसका कोई हाथ नहीं था. बिश्नोई ने यह भी बताया कि वो सिद्धू से काफी ज्यादा नाराज था लेकिन उसकी हत्या करने के खिलाफ था, इसलिए मैंने उसकी हत्या प्लानिंग नहीं की थी. यह गोल्डी बराड़ का काम था.” लॉरेंस ने आगे बताया कि “जिसे मैं विक्की मिद्दूखेड़ा अपना बड़ा भाई मानता था, उनके मर्डर में इसकी इन्वॉल्वमेंट थी. हमारे एंटी गैंग को सिद्धू सपोर्ट करता था. जेलों में भी उनसे बात करता था. जेलों में भी उनको सपोर्ट करता.”
सिद्धू मूसेवाला के बारे में लॉरेंस ने ये भी कहा कि “उसका हमारे भाईयों की हत्या कराने में हाथ था. उसने गुरुलाल (Gurulal) और विक्की (Vicky) को मारा, हमारा उसकी फैमिली से नहीं उसके साथ मतभेद हैं. उसने मारा तो रिएक्शन में हमारे भाईयों ने मार दिया होगा. हमारा उनके पिता के साथ कुछ नहीं है. लॉरेंस ने ये भी कहा कि- बलकौर सिंह (Balkore Singh) को इलेक्शन लड़ना है. इसलिए वह बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं. बेटा मर गया, उसके बाद रैलियां निकाल रहे हैं. सिद्धू मूसेवाला के केस में 50 लोगों को केस में डाल दिया. अगर ये केस सीबीआई (CBI) के पास चला जाए तो इसमें 10 लोग भी नहीं रह जाएंगे.”
लॉरेंस बिश्नोई ने अपने इंटरव्यू के दौरान सिद्धू मूसेवाला पर कई गंभीर आरोपी लगाए. उसने कहा कि मूसेवाला की राजनीति में अच्छी पकड़ थी. उस समय कांग्रेस की सरकार थी. इसके राजा वडिंग के साथ इसके रिलेशन थे, तो पुलिस इसके प्रभाव में थी. वह हमारे विरोधियों को हमारे खिलाफ मजबूत कर रहा था, तो हम इसके खिलाफ थे.
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…