Pulwama Attack
Pulwama Attack: पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की लगभग एक दर्जन विधवाओं ने सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए अपने बच्चों के 18 साल के होने तक इंतजार करने का फैसला किया है. यह बातें बुधवार को राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कही. हालांकि, उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के 19 परिजनों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है. तीन और की नियुक्ति प्रक्रिया में है. जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.
बता दें कि 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आत्मघाती हमला में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. राय ने एक लिखित प्रश्न के उत्तर में कहा, “ग्यारह विधवाओं ने अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए अपने बच्चों के 18 साल के होने तक इंतजार करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, “इनमें से कुछ बच्चे चार साल तक के हैं. शहीद सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल मनोज के बेहरा की बेटी अभी 7 साल की है. वहीं एक शहीद के बेटे की उम्र महज 4 साल है.
यह भी पढ़ें: कंझावला हिट-एंड-रन मामले में रोहिणी कोर्ट की सख्ती, अंजलि को 13 किलोमीटर तक कार से घसीटने वालों पर चलेगा कत्ल का केस
नित्यानंद राय ने जानकारी दी कि सभी शहीद की विधवाओं को मुआवजा 1.5 करोड़ से लेकर 3 करोड़ तक दी गई है. उन्होंने कहा कि 8 शहीदों के परिजनों को कुल मुआवजा 1.5 करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच मिला, 29 को 2 करोड़ रुपये से 2.5 करोड़ रुपये के बीच मिला. मंत्री ने कहा कि तीन शहीदों के परिवार को तत्काल 2.5 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच मुआवजा मिला. पुलवामा में हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए.
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…