देश

Kanpur: बुलियन कारोबारी पर DRI ने कसा शिकंजा, सोने की तस्करी से जुड़े मामले में छापेमारी

Kanpur: आयकर विभाग के बाद अब बुलियन कारोबारियों पर डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने छापेमारी की है. कानपुर में सोना-चांदी बुलियन कारोबारी के नयागंज स्थित प्रतिष्ठान पर बड़ी कार्रवाई की गई है. यह मामला सोने की तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है. खबर सामने आ रही है कि लखनऊ से आई DRI के तकरीबन 15 अधिकारियों की टीम ने कानपुर के नयागंज स्थित अन्नपूर्णा भवन में संचालित सोना-चांदी के बुलियन कारोबारी संजीव अग्रवाल उर्फ संजू के ठिकानों पर छापेमारी की है, जिससे हड़कम्प मच गया है.

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में DRI की टीम को जानकारी मिली थी कि सोने की एक बड़ी खेप कोलकाता से भेजी जा रही है. इसी के बाद मिर्जापुर के पास DRI ने इसे पकड़ लिया था. इस मामले में पूछताछ के बाद कुछ सराफा कारोबारियों के नाम सामने आए थे. इसी कड़ी में नयागंज में छापा मारा गया और टीम ने कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए हैं. बताया जा रहा है कि टीम ने कारोबारी से दो घंटे तक पूछताछ भी की है. साथ ही बुलियन कारोबारी को अधिकारी अपने साथ ले गए और देर रात तक सोने और चांदी की तलाश को लेकर जांच-पड़ताल जारी रही. ये छापेमारी मंगलवार को हुई. बता दें कि नयागंज में महीने भर में सराफा कारोबारियों के यहां ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है. 22 जून को आयकर ने बड़े स्तर पर नयागंज के अलावा बिरहाना रोड, चौक में भी छापा मारा था.

ये भी पढ़ें- Jhansi: “परछाई ने कहा आग लगा लो…”, नवविवाहिता ने लगा ली आग, मौत, ससुराल ने किया चौंकाने वाला दावा

वहीं प्रतिष्ठानों के बाद टीम ने कारोबारी के सिविल लाइंस स्थित आवास पर भी पहुंची. इस दौरान कई दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामान की पड़ताल भी की गई.  DRI की टीम ने सराफा कारोबारी के यहां काम करने वाले करीब दस कर्मचारियों को भी तुरंत बाहर कर दिया था औऱ फिर स्टॉक और दस्तावेजों की जांच कर तमाम सबूत एकत्र किए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘चीख-पुकार और धुआं…’ ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग…

9 minutes ago

Weather Today: समुद्र में 75 की रफ्तार से भयंकर चक्रवात!10 राज्यों में रेड अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश,…

48 minutes ago

गुरुवार को धृति योग से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को रुका धन तो धनु को मिलेगा तगड़ा मुनाफा

24 सितंबर 2026 को त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र और धृति योग के प्रभाव से कई…

1 hour ago

BJP State Incharges: भाजपा ने राज्यों व UTs के प्रभारियों में महिलाओं को दी 33% हिस्सेदारी, 21 महिलाएं संभालेंगी संगठनात्मक कमान

BJP WOMEN EMPOWERMENT IN ORGANISATION: भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

9 hours ago