खेल

VIDEO: संन्यास की अटकलों को माही ने किया खारिज, IPL 2024 खेलेंगे MS Dhoni!

MS Dhoni, Chennai Super Kings: एमएस धोनी ने पुष्टि की कि वह चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना पांचवां खिताब जीतने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास नहीं ले रहे हैं. धोनी ने कहा कि संन्यास लेने का यह एक अच्छा मौका है लेकिन उन्होंने अपने फैंस को एक रिटर्न गिफ्ट देने के तौर पर 2024 में सीएसके का नेतृत्व करने के लिए वापसी की कठिन कॉल को चुना और कहा की वो आने वाले 6-7 महीने खुद पर मेहनत करेंगे उसके बाद ही कोई फैसला लेंगे.

जब से आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज हुआ था तब से धोनी की रिटायरमेंट की अटकलें चल रही थी. कहा जा रहा था कि यह सीजन उनका आखिरी सीजन होगा. धोनी के नेतृत्व में, सीएसके ने सोमवार को अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता. जीत के बाद, जब सीएसके के कप्तान मैच के बाद बातचीत के लिए आए, तो हर्षा भोगले ने उनसे सीधे पूछ लिया. हम फिर से मिले, जैसे हम खिताब जीतने के बाद अक्सर मिलते हैं. क्या मुझे आपसे पूछना चाहिए या आप मुझे खुद बताने जा रहे हैं? इस पर धोनी ने कहा, ‘बेहतर होगा कि आप पूछें और फिर मैं जवाब दूं.’

ये भी पढ़ें: IPL ट्रॉफी जीतने के बाद रविंद्र जडेजा ने दौड़कर लगाया अपनी पत्नी को गले, सामने आया इमोशनल वीडियो

क्या ये आपका आखिरी सीजन है..?

इस सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने कहा, अगर आप देखें तो यह मेरे संन्यास की घोषणा करने का सबसे अच्छा समय है. लेकिन इस साल मैं जहां भी रहा हूं, जितना प्यार और स्नेह मुझे दिखाया गया है, मेरे लिए यह कहना आसान होता कि ‘बहुत-बहुत धन्यवाद’. लेकिन मेरे लिए मुश्किल काम अगले 9 महीनों तक कड़ी मेहनत करना और वापस आकर आईपीएल का कम से कम एक और सीजन खेलना है. बहुत कुछ शरीर पर निर्भर करता है, मेरे पास फैसला करने के लिए 6-7 महीने हैं. यह मेरे लिए एक उपहार की तरह होगा, यह मेरे लिए आसान नहीं है लेकिन यह एक उपहार है.

सीएसके के कप्तान ने 250 आईपीएल मैचों में भाग लेने वाले पहले क्रिकेटर बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने 10 प्रभावशाली आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी की है, जिनमें से पांच में विजयी हुए हैं. गौरतलब है कि धोनी ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए आईपीएल फाइनल में पहुंचे थे.

–आईएएनएस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

विजयादशमी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम के आदर्शों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…

8 minutes ago

दास्तां वही, कहानी नई: कर्नाटक में एक और ‘सोनम-मुस्कान’, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…

8 minutes ago

US ने सीधे ठोक दिया ईरान का नेवी बेस! अरब सागर तक पहुंची जंग की आग, दुनियां पर मंडराया खतरा?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कोनार्क नौसैनिक अड्डे…

17 minutes ago

मास्टरमाइंड का विदेशी कनेक्शन और कोटा रेलवे स्टेशन का ड्रामा: जानिए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की इनसाइड स्टोरी

Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर…

18 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय कारोबारियों के लिए खुले नए दरवाजे; जानिए विदेशी फलों और मानुका शहद का क्या होगा नया रेट

India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…

50 minutes ago

तारीख के बजाय दशहरे पर क्यों मनाता है RSS अपना स्थापना दिवस? जानिए खास वजह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…

1 hour ago