बाबा सिद्दीकी मर्डर केस.
Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, वहीं अभी एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं.
बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या करने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई गैंग ने हरियाणा के कैथल के रहने वाले गुरमैल सिंह, यूपी के बहराइच के रहने वाले धर्मराज कश्यप और शिव कुमार ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई थीं. इस मामले में पुलिस ने गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप और शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शूटर्स के पास से दो पिस्टल बरामद की थी. जिसमें से एक देसी और दूसरी यूरोपियन मेड GLOCK पिस्टल है. जिससे बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की गई. शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी को कई गोलियां मारी थी. इस मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. हत्याकांड के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट में दावा किया गया था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है.
बहराइच के शूटर धर्मराज कश्यप के खिलाफ जिले में कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. हालांकि कैथल के शूटर गुरमैल के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज है. इस मामले में वो जेल में भी रह चुका था और कुछ महीने पहले ही उसकी जमानत कराई गई थी. उसकी दादी ने बताया कि उसकी जमानत किसने कराई, हमें नहीं पता है.
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…