Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Baba Siddique Murder: कौन सी पिस्टल से बाबा सिद्दीकी को शूटरों ने मारी थी गोली? जान लीजिए उसका नाम

बाबा सिद्दीकी की हत्या करने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई गैंग ने हरियाणा के कैथल के रहने वाले गुरमैल सिंह, यूपी के बहराइच के रहने वाले धर्मराज कश्यप और शिव कुमार ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई थीं.

Baba Siddique

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस.

Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, वहीं अभी एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं.

बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या करने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई गैंग ने हरियाणा के कैथल के रहने वाले गुरमैल सिंह, यूपी के बहराइच के रहने वाले धर्मराज कश्यप और शिव कुमार ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई थीं. इस मामले में पुलिस ने गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप और शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया था.

यूरोपियन मेड GLOCK पिस्टल से मारी गई गोली

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शूटर्स के पास से दो पिस्टल बरामद की थी. जिसमें से एक देसी और दूसरी यूरोपियन मेड GLOCK पिस्टल है. जिससे बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की गई. शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी को कई गोलियां मारी थी. इस मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. हत्याकांड के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट में दावा किया गया था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है.

यह भी पढ़ें- CM योगी ने बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के परिवार से की मुलाकात, आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन

बहराइच के शूटर धर्मराज कश्यप के खिलाफ जिले में कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. हालांकि कैथल के शूटर गुरमैल के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज है. इस मामले में वो जेल में भी रह चुका था और कुछ महीने पहले ही उसकी जमानत कराई गई थी. उसकी दादी ने बताया कि उसकी जमानत किसने कराई, हमें नहीं पता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital