Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“अब क्या लेने आए हो…?” बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए जेजेपी के विधायक को महिला ने मारा जोड़दार थप्पड़

सिंह ने कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने गए थे, लेकिन महिला और कुछ अन्य लोग गांव में जलभराव से नाराज थे, उन्होंने उन पर हमला कर दिया. “महिला ने कहा कि अगर मैं चाहता तो बांध नहीं टूटता. हालांकि मैंने उसे समझाया कि यह एक प्राकृतिक आपदा है और पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है.”

जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह

जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह

Video: जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे. तभी एक महिला ने MLA को जोड़दार थप्पड़ मार दिया. अब सोशल मीडीया पर विधायक और महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जननायक जनता पार्टी हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है. घग्गर नदी के उफान के कारण सिंह के घुला निर्वाचन क्षेत्र के भाटिया गांव में बाढ़ की स्थिति पर महिला जाहिर तौर पर नाराज थी.

महिला के खिलाफ नहीं करेंगे कार्रवाई: विधायक

सिंह ने कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने गए थे, लेकिन महिला और कुछ अन्य लोग गांव में जलभराव से नाराज थे, उन्होंने उन पर हमला कर दिया. “महिला ने कहा कि अगर मैं चाहता तो बांध नहीं टूटता. हालांकि मैंने उसे समझाया कि यह एक प्राकृतिक आपदा है और पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है.” हालांकि, ईश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के लिए नहीं कहा है. उन्होंने कहा, ”मैं नहीं चाहता कि उसने जो किया उसके लिए कोई कार्रवाई की जाए.”

बता दें कि हाल की बारिश के बाद घग्गर नदी में आए उफान से पंजाब और हरियाणा के कई गांव प्रभावित हुए हैं. दोनों राज्यों में राहत उपाय युद्ध स्तर पर चल रहे हैं क्योंकि क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital