देश

MP Election: मध्य प्रदेश चुनाव में ‘किंगमेकर’ की भूमिका में होंगी महिलाएं, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसमें बीजेपी और कांग्रेस जनता को लुभाने के लिए तमाम वादे और दावे कर रही है. खासकर दोनों दल महिला वोटर्स पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. महिलाओं को लेकर कई वादे किए गए हैं. बुधवार यानी कि 4 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दिया है. जिसमें वोटरों का आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है. इस आंकड़े से साफ हो गया है कि इस विधानसभा चुनाव में महिलाएं किंगमेकर की भूमिका निभाने वाली हैं.

करीब 50 फीसदी महिला वोटर्स

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी की गई मतदाता सूची में कुल 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता हैं. जिसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607, तो महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है, वहीं थर्ड जेंडर 1373 हैं. प्रदेश के 41 जिलों में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है. ऐसे में यहां की सीटों पर होने वाली हार-जीत का फैसला महिला वोटर्स करेंगी.

महिलाओं को लुभाने के लिए किए जा रहे तमाम वादे

यही वजह है कि महिलाओं को लुभाने के लिए सत्ताधारी पार्टी और कांग्रेस कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है. शिवराज सिंह चौहान लाडली बहन योजना के जरिए हर महीने महिलाओं को एक हजार रुपये दे रहे थे. जिसे अक्टूबर से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा नारी सम्मान योजना भी चलाई जा रही है.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी के ‘नूरी’ को लेकर शुरू हुआ विवाद, AIMIM बोली- ये लाखों मुस्लिम लड़कियों का अपमान

450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा

दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ऐलान किया था कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा. इसपर शिवराज सिंह चौहान ने एक कदम आगे बढ़ते हुए घोषणा कर दी कि लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा.

शिवराज सरकार महिलाओं पर कर रही फोकस

शिवराज सिंह चौहान की सरकार महिला वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए लाडली बहन योजना को जोर-शोर तरीके से चला रही है. इसके तहत लाभार्थी महिलाओं को पीएम आवास योजना में घर दिए गए हैं. इन सब योजनाओं से साफ है कि बीजेपी-कांग्रेस को पता है कि सत्ता की चाबी महिलाओं के हाथ में है. जिसे भी इनका समर्थन मिला, उसकी सरकार बननी तय है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago