Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के ‘नूरी’ को लेकर शुरू हुआ विवाद, AIMIM बोली- ये लाखों मुस्लिम लड़कियों का अपमान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं, लेकिन इस बार वो किसी बयान या फिर नेता पर टिप्प्णी के लिए नहीं, बल्कि अपने Puppy के नाम को लेकर. राहुल गांधी ने अपने Puppy का नाम नूरी रखा है.

नूरी के नाम पर शुरू हुआ विवाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं, लेकिन इस बार वो किसी बयान या फिर नेता पर टिप्प्णी के लिए नहीं, बल्कि अपने Puppy के नाम को लेकर. राहुल गांधी ने अपने Puppy का नाम नूरी रखा है. जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है. AIMIM नेता ने नूरी नाम रखने पर कड़ा एतराज जताया है. उनका कहना है कि इससे लाखों मुस्लिम लड़कियों का अपमान हो रहा है.

राहुल गांधी ने मां सोनिया को किया गिफ्ट

दरअसल, पिछले दिनों राहुल गांधी गोवा दौरे पर गए हुए थे. गोवा से राहुल गांधी एक कुत्ते को लेकर आए हैं. राहुल गांधी ने World Animal Day पर इस कुत्ते को अपनी मां सोनिया गांधी को गिफ्ट किया . सोनियां गांधी ने भी Puppy की जमकर तारीफ की, उन्हें ये काफी पसंद आया. कुत्ते के साथ राहुल गांधी और सोनिया गांधी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. राहुल गांधी ने कुत्ते का नाम नूरी रखा है.

कुत्ते को नूरी नाम दिए जाने से इस्लाम धर्म की लाखों लड़कियों का अपमान

राहुल गांधी के कुत्ते का नाम नूरी रखने पर AIMIM ने विरोध जताया है. AIMIM नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने कुत्ते का नाम नूरी रखा है. ये बहुत ही शर्मनाक है. मुस्लिम समाज की लाखों लड़कियों का इससे अपमान हो रहा है. AIMIM प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा कि कुत्ते को नूरी नाम दिए जाने से इस्लाम धर्म की लाखों लड़कियों का अपमान हुआ है.

यह भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Scam: संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में ‘महाभारत’, पुलिस से भिड़े आप कार्यकर्ता, जुबानी जंग तेज

जैक रसेल टैरियर की एक नस्ल है नूरी

बता दें कि राहुल गांधी जिस कुत्ते को गोवा से खरीद कर लाए हैं और नूरी नाम रखने पर विवाद हो रहा है. ये जैक रसेल टैरियर की एक नस्ल है. राहुल गांधी ने ये शेड्स केनेल नाम के एक डॉग हाउस से इसे लिया था. जिसे शरवानी पित्रे नाम की महिला चलाती है. कहा जाता है कि जैक रसेल टैरियर ब्रिटेन का एक मशहूर नस्ल है. इसका वजन सिर्फ 4-7 किलो के बीच और ऊंचाई 25 सेन्टीमीटर होती है. गोवा राहुल गांधी कुत्ते को खरीदने के लिए गए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital