देश

World Cup 2023: मोहम्मद शमी के एक-एक विकेट पर झूमे अमरोहा के लोग, जमकर फोड़े गए पटाखे

Amroha: क्रिकेट प्रेमियों के बीच विश्व कप 2023 को लेकर किस कदर खुमार चढ़ा हुआ है, ये बात यूपी के क्रिकेटप्रेमियों ने बीती रात जता दिया. यूपी में कहीं फ्री में बिरयानी बांटी जा रही थी तो कहीं पटाखे जलाए जा रहे थे.  बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी छाए रहे. इसके बाद उनके गांव अमरोहा में भी जमकर पटाखे जलाए गए और जश्न मनाया गया. वह इस मैच में अपने फैन्स की उम्मीदों पर खरे उतरे और सात विकेट चटकाकर भारत को जीत दिलाने में कामयाब रहे. उनके हर विकेट पर शमी के फैन्स झूमते नजर आए, वहीं उनके गांव में खुशी दोगुनी दिखाई दी और जमकर पटाखे जलाए गए.

बता दें कि बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमरोहा एक्सप्रेस की स्पीड देखते ही बन रही थी. दोपहर से ही मोहम्मद शमी के समर्थक मैच देखने के लिए टीवी से चिपके नजर आए. पहले बल्लेबाजों ने मजबूत नींव रखी तो बाद में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत की टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. इस मैच में शमी ने भी इतिहास रच दिया.

ये भी पढ़ें- Varanasi: काशी में देव दिवाली पर इस बार होगा 600 करोड़ का कारोबार! भरेगी हर किसी की झोली, जलेंगे 11 लाख से ज्यादा दीये

वर्ल्ड कप 2023 में शमी के सबसे ज्यादा विकेट

हर विकेट पर शमी के फैन्स उछलते दिखाई दिए और खुशी मनाते दिखाई दिए. सेमीफाइनल में सात विकेट लेकर शमी इस विश्व कप में सबसे अधिक 23 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. शमी की हौसला-अफजाई के लिए उनके भाई मोहम्मद हसीब, मोहम्मद कैफ व वालिदा के साथ सभी परिजन सेमीफाइनल मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Narendra Modi Stadium में वर्ल्ड कप फाइनल की तैयारी शुरू, मैच से पहले होगा एयर शो

वहीं उनके गांव में उनके परिवार के अन्य लोग दिनभर मैच देखते रहे और शमी के हर विकेट पर जश्न मनाते रहे. बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर व बहराइच में विराट कोहली के शतक लगाने पर करीब 500 लोगों को फ्री में बिरयानी बांटी गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राहुल गांधी और नेहा बोरा की तस्वीर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…

4 minutes ago

विजयादशमी पर गृह मंत्री अमित शाह और स्पीकर ओम बिरला ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

पूरे देश में मंगलवार को बड़े धूमधाम से विजयादशमी मनाई जा रही है. इस अवसर…

21 minutes ago

UGC NET Exam 2026: आवेदन की आखिरी तारीख से लेकर एग्जाम पैटर्न तक, जानिए इस बार क्या-क्या बदला है

UGC NET Exam: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है.…

35 minutes ago

विजयादशमी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम के आदर्शों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…

50 minutes ago

दास्तां वही, कहानी नई: कर्नाटक में एक और ‘सोनम-मुस्कान’, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…

50 minutes ago