देश

Wrestler Protest: “बृजभूषण शरण पर गंभीर आरोप, तुरंत गिरफ्तारी हो, वह मां-बेटियों के लिए बकवास करता है”, पहलवानों के समर्थन में उतरे बाबा रामदेव

Baba Ramdev: भारतीय कुश्ती संघ के चीफ और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश के पहलवानों को प्रदर्शन करते हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि उनके खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है. अभी तक पहलवानों को खाप पंचायतों का समर्थन मिल रहा है. वहीं अब उनके समर्थन में बाबा रामदेव आ गए हैं.

बाबा रामदेव ने कहा कि “कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं. उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना यह बहुत ही शर्मनाक बात है. ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए. बाबा रामदेव यहीं नहीं रुके, उन्होंने बीजेपी सांसद पर जमकर निशाना साधा.  उन्होंने कहा कि वह रोज मुंह उठाकर बार-बार मां-बहन-बेटियों के लिए बकवास करता है यह बहुत ही निंदनीय कुकृत्‍य और पाप है”.

यह भी पढ़ें- 2024 में कौन है जनता की पहली पसंद ? PM की रेस में राहुल गांधी कितने आगे ? क्या बदल रहा जनता का मूड ? जानें ताजा सर्वे

‘पहलवानों के खिलाफ याचिका पर कोर्ट ने पुलिस से एटीआर मांगा’

इससे पहले एक सामाजिक कार्यकर्ता और अटल जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष ने पहलवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए याचिका दायर की है, जिस पर दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी, जिसमें जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि इन पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के ‘झूठे आरोप’ लगाए हैं.

पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अनामिका ने बम बम महाराज नौहटिया की ओर से दायर एक आवेदन पर निर्देश पारित किया. अदालत ने पुलिस को 9 जून तक अपनी रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है, जो सुनवाई की अगली तारीख भी है. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘अभद्र भाषा’ बोलने में शामिल थे।

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

7 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

8 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

8 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

8 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

9 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

9 hours ago