होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Aadhaar PAN Link Last Date extended: जून के बाद धन संबंधी कई सुविधाओं का लाभ आप नहीं ले पाएंगे यदि आपने समय से कुछ कार्य पूरे नहीं किए हैं. पैन कार्ड, आधार कार्ड और अधिक पेंशन समेत 6 कामों की आखिरी तारीख जून में खत्म हो रही है. तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये काम.
पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख जून में खत्म हो रही है. इसकी तारीख को बदलकर 30 जून 2023 कर दिया गया है. आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक सभी के लिए आधार को पैन से लिंक करना अनिवार्य है. आयकर विभाग ने कहा है कि सभी को अपने पैन और आधार नंबर की जानकारी देनी होगी. पहले आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 दी गई थी, जिसे बढ़ाकर जून कर दिया गया है.
ईपीएफओ ने अधिक पेंशन के लिए आवेदन की सीमा भी बढ़ा दी है. ईपीएफओ ने दूसरी बार ईपीएस से पेंशन के लिए आवेदन करने की सीमा बढ़ा दी है. आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 4 नवंबर 2022 से 3 मार्च 2023 तक चार महीने की समय सीमा तय की थी. ईपीएफओ ने कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) से ज्यादा पेंशन लेने के लिए आवेदन की सीमा 26 जून 2023 तक बढ़ा दी है. इसमें फॉर्म जमा करते समय कर्मचारियों को इस बात की पुष्टि करनी होगी कि उनके सभी ईपीएफ खातों को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) में मिला दिया गया है और उनका सेवा रिकॉर्ड ईपीएफओ डेटा से मेल खाता है.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया, भारत घनिष्ठ आर्थिक संबंध चाहते हैं, प्रवासन समझौते पर हस्ताक्षर
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार धारकों को मुफ्त में आधार विवरण ऑनलाइन अपडेट करने का प्रावधान दिया था. यह सुविधा 15 मार्च 2023 से शुरू की गई थी. इस सुविधा का लाभ आप 14 जून 2023 तक मुफ्त में ले सकते हैं. यह सुविधा केवल myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त है, जबकि आधार केंद्रों पर 50 रुपये का शुल्क जारी रहेगा. यूआईडीएआई फिर से पहचान और पते का प्रमाण मांग रहा है। खासकर उन लोगों से जिनका आधार कार्ड 10 साल पहले बना था और कभी अपडेट नहीं हुआ.
Kerala Congress CJI Controversy: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को 'अभी इस्तीफा दो' कहने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में निशानेबाजी में गोल्ड जीतने वाली मोना…
Blinkit Meat Controversy: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ब्लिंकिट स्टोर पर 'हैप्पी नवरात्रि' लिखे कैरी…
इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में प्रार्थना सभा करा रहे पादरी पैट्रिसियो सांचेज की दर्दनाक हादसे…
ट्रेन में बिना ईयरफोन तेज आवाज में गाने, वीडियो और रील चलाकर दूसरे यात्रियों को…
देश की जेलों में बंद हर चार कैदियों में करीब तीन विचाराधीन हैं, यानी उनके…