देश

Wrestlers Protest : पहलवानों के समर्थन में आज जुटेंगी खाप पंचायतें, आगे की रणनीति पर होगा मंथन

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों का प्रदर्शन जारी है. पहलवानों के प्रदर्शन को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है. अब इसी कड़ी में खाप पंचायतें और किसान संगठन आज (1 जून) बड़ी बैठक करेंगे. जिसमें पहलवानों के समर्थन में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. खाप और किसान समूहों की ये बैठक मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में आयोजित होगी. जिसको लेकर किसान और खाप पंचायतों के लोग वहां पहुंचने लगे हैं. बैठक में यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के किसान शामिल होंगे.

पहलवानों के समर्थन में जुटेंगी 50 खाप पंचायतें

बैठक को लेकर भाकियू नेता नरेश टिकैत ने बताया कि पहलवानों के समर्थन में गुरुवार को सोरम गांव में महापंचायत होगी. जिसमें कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ डराने-धमकाने और यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी. साथ ही आगे की रणनीति क्या होगी, इसको लेकर विचार किया जाएगा. नरेश टिकैत ने आगे कहा कि इस बैठक का उद्देश्य सिर्फ ये है कि खिलाड़ियों के समर्थन में किसान और खाप पंचायतें आगे कौन सा कदम उठाएंगी उसपर खासतौर से चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि इस महापंचायत में 50 खाप पंचायतें शामिल होंगी.

यह भी पढ़ें- नेपाली पीएम प्रचंड से आज मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, यूपी के पहले लैंड पोर्ट का वर्चुअली करेंगे उद्घाटन

गंगा में मेडल विसर्जित करने का किया था ऐलान

गौरतलब है कि 30 मई को पहलवानों ने गंगा में अपने मेडल विसर्जित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे, लेकिन किसान नेताओं के समझाने पर खिलाड़ियों ने मेडल को गंगा में विसर्जित नहीं किया था. किसान नरेश टिकैत ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया था कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. वहीं 360 खाप के अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि पहलवानों के समर्थन में किसान और खाप पंचायतें हैं. महापंचायत में पहलवानों को न्याय दिलाने लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago