होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Petrol-Diesel Price Update: प्रतीकात्मक तस्वीर
Petrol- Diesel Rates on 1 June 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कुछ दिनों से तेजी का रुख है. WTI कच्चे तेल की कीमत 0.21 फीसदी बढ़कर 68.23 डॉलर प्रति बैरल हो गई है. वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 72.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. इस बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम भी जारी कर दिए हैं.
नई दिल्ली में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.65 रुपये और डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, लेकिन कुछ शहरों में महीने के पहले दिन यानी 1 जून से कीमतों में बदलाव हुआ है.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल के दाम कम हुए हैं. यहां पेट्रोल 27 पैसे बढ़कर 96.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे बढ़कर 90.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गाजियाबाद में आज पेट्रोल 24 पैसे सस्ता होकर 96.34 रुपये और डीजल 23 पैसे सस्ता होकर 89.52 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. प्रयागराज में आज पेट्रोल 62 पैसे बढ़कर 97.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 61 पैसे बढ़कर 90.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
लखनऊ में पेट्रोल 11 पैसे बढ़कर 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे महंगा होकर 89.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है. पटना में पेट्रोल 35 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 32 पैसे बढ़कर 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर
ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest : पहलवानों के समर्थन में आज जुटेंगी खाप पंचायतें, आगे की रणनीति पर होगा मंथन
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…