देश

Wrestlers Protest: प्रदर्शनकारी पहलवानों को सरकार ने फिर दिया बातचीत का न्योता, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही ये बातें

Anurag Thakur On Wrestlers Protest: भाजपा के सांसद रहे और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले लंबे समय से पहलवानों का प्रदर्शन चल रहा है. सरकार ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को बातचीत के लिए एक बार फिर से आमंत्रित किया है. दरअसल यौन उत्पीड़न और तमाम तरह के आरोपों के बाद उनके खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी होने का कोई नाम नही है. इसको लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर खुद इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘सरकार पहलवानों से जुड़े उनके मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार है. मैंने एक बार फिर इस बारे में पहलवानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है.

पहलवान कर रहे भाजपा सांसद की गिरफ्तारी की मांग

आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है. किसानों ने आरोपी सांसद की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी सरकार को दी है.

गिरफ्तारी की मांग को लेकर कही ये बातें

दरअसल बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के विरोध के बारे में पूछे जाने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि खेल और खिलाड़ी सरकार की प्राथमिकता हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार (बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए) पहले ही एक समिति का गठन कर चुकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में आरोप पत्र भी दायर किया जाएगा और निष्पक्ष जांच की जाएगी.

‘अभी खत्म नहीं हुआ हमारा आंदोलन’

हरियाणा के रहने वाले एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पूनिया ने एक अन्य ट्वीट में साफ किया है कि वे नौकरी पर भले ही वापस आ गए हैं. लेकिन उनका आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने देशवासियों से किसी तरह की अफवाह से दूर रहने और मीडिया से मामले की सही रिपोर्टिंग करने की भी अपील की है. बताते चलें कि विनेश फोगाट, संगीता फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और सत्येंद्र कादियान ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाते हुए जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Amzad khan

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

15 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

16 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

26 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago