देश

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बाबा को उठाकर जेल में डाल देना चाहिए

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जब ओडिशा ट्रेन हादसे की जानकारी बाबा को पहले से हो गई थी तो उन्होंने सैकड़ों लोगों को मरने क्यों दिया ? इसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि ऐसे बाबाओं को उठाकर जेल में डाल देना चाहिए. बाबा ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी हैं. धीरेंद्र शास्त्री पर मुकदमा होना चाहिए. आखिर जब बाबा को पता चल गया था तो फि लोगों को बचाया क्यों नहीं? पप्पू यादव ने ये बातें हाजीपुर में कही. जहां वो एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

पप्पू यादव ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर आगे कहा कि बाबा कभी खुद को भगवान श्रीकृष्ण तो कभी हनुमान बताते हैं. ऐसे लोग दुखद घटना पर भी गंदा खेल खेल रहे हैं. इस तरह के बाबाओं को कतई बढ़ावा नहीं देना चाहिए. साथ ही इन्हें जेल में डाल देना चाहिए. जिस तरह से बाबा ने बयान दिया है. उससे उनको पाप लगेगा. लोगों की मौत पर ऐसी बयानबाजी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए. गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर कहा था कि उन्हें इसके बारे में पहले से पता चल गया था, लेकिन जिस तरह से महाभारत की जानकारी भगवान श्रीकृष्ण को हो गई थी और रोक नहीं पाए थे उसी तरह से मुझे भी इसका पता चल गया था.

यह भी पढ़ें- पहलवानों के समर्थन को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कही बड़ी बात, 9 जून की रैली को इसलिए किया रद्द…

बता दें कि, ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास तीन ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गईं थी. देश के सबसे भीषण रेल हादसों में से एक इस दुर्घटना में 288 लोगों की मौत हो गई और 1100 से अधिक घायल हो गए. घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसके अलावा हादसे में मरने वाले 100 लोगों के शवों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. रेलवे ने हादसे की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है. सीबीआई ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया था. वहीं सरकार की तरफ से कहा गया था कि इंटरलॉकिंग सिस्टम से छेड़छाड़ की गई थी. जिससे ये हादसा हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

54 minutes ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

2 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

2 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

2 hours ago