देश

Yogi Cabinet Expansion: ओपी राजभर-दारा सिंह सहित सभी चार संभावित मंत्रियों को बुलाया गया सीएम आवास

Yogi Cabinet Expansion: इस वक्त उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. यूपी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार की सम्भावित खबरों के बीच संभावित सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री आवास बुला लिया गया है. बता दें कि कुछ देर पहले ही योगी कैबिनेट की बैठक हुई है, जिसमें किसानों के साथ ही कई योजनाओं को लेकर फैसला किया गया है तो वहीं इसके बाद ही खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में होगा.

खबर है कि योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा विधायक दारा सिंह चौहान और रालोद के एक से दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. कार्यक्रम का आयोजन शाम को राजभवन में होगा. तो वहीं इन खबरों के बीच में ही मंगलवार सुबह राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार को लखनऊ बुलाया गया. उनके मंत्री बनने के भी कयास लगाए जा रहे हैं. इसी के साथ ही भाजपा के साहिबाबाद से एमएलएस सुनील शर्मा के भी मंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर है. सभी संभावित मंत्रियों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया है. सूत्रों की मानें तो सभी के पास फोन कर दिया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार शाम को लखनऊ लौट रही है. उनके लखनऊ लौटने के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें-“वो अनुभवी नेता मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा…” जानें ओपी राजभर ने लालू की तारीफ में क्यों पढ़ें कसीदे

कैबिनेट में लिए गए ये फैसले

बता दें कि आज हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के डेढ़ करोड़ किसानों को मुफ्त कनेक्शन का लाभ दिए जाने की घोषणा की गई है. किसानों को बकाया निजी नलकूप का बिल नहीं जमा करना होगा. वहीं अंतरा में 800 मेगावाट की दो यूनिट एनटीपीसी के सहयोग से स्थापित की जाएगी. इसी के साथ ही कैबिनेट की बैठक में हाइड्रोजन नीति को मंजूरी दे दी गई है. साथ ही पांच कृषि यूनिवर्सिटी में एक एक इक्यूबेटर सेंटर स्थापित किए जाने को मंजूरी मिली है. वहीं औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण के लिए विकासकर्ता का चयन किया गया हैं पहले चरण की लागत 1500 करोड़ रूपये है. वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बैठक में लखनऊ में मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दी गई हैं. 11 किलोमीटर नया मेट्रो रेल मार्ग बनाया जाएगा. चारबाग से बसंतकुंज तक का विस्तार होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

7 hours ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

7 hours ago

मोदी सरकार दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनवाएगी सबसे बड़ा म्यूजियम, 18 लाख कलाकृतियों में दिखेगी भारत की गौरवशाली सभ्यता

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…

8 hours ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

9 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

10 hours ago