देश

Lok Sabha Election 2024: मंत्री संजय निषाद ने साधा काजल निषाद पर निशाना, अखिलेश-राहुल को लेकर बोले, ‘अब ईवीएम से पैदा होता है राजकुमार”

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने दावा किया है कि इस बार एनडीए सरकार 400 से अधिक सीटें जीतेगी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 39 पार्टियों ने तय किया है कि, नरेंद्र मोदी की नीतियों पर चुनाव लड़कर उनको जिताएंगे. इसी के साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश पर भी हमला बोला और कहा कि, पहले राजकुमार राजा-रानी के पेट से पैदा होता था. तब राजकुमार कहलाता था. अब ईवीएम से पैदा होता है. इस युग का असली भगवान और फैसला लेने वाला जज, वोटर है. उसने ये तय कर लिया है कि नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है. जनता जो चाहती है, वो नरेंद्र मोदी करते हैं, इसलिए जनता उनके साथ हैं.

गोरखपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए डा. संजय निषाद ने काजल निषाद पर हमला बोलते हुए कहा कि, वे नाम से निषाद हैं. वे जन्‍म से निषाद तो हैं नहीं. निषादों ने अपनी समस्‍याओं के लिए खुद निषाद पार्टी बना रखा है. इसलिए पार्टी पर लोगों का विश्‍वास है. न किसी व्‍यक्ति पर विश्‍वास है. इसके अलावा ये भी कहा कि, यूपी में एनडीए लोकसभा की सभी 80 सीटें जीत रही है. इस बार एनडीए सरकार 400 पार करेगी. इसी के साथ ये भी बोले कि, लोकसभा का जो चुनाव होता है, वो प्रत्‍याशी नहीं लड़ता है, वो राष्‍ट्र का चुनाव होता है. देश के हित का चुनाव होता है. नीतियों का चुनाव होता है. उन्‍होंने आगे कहा कि, अपने जनप्रतिनिधियों पर उन्होंने विश्‍वास जताया है. इसी के साथ ही पहली लिस्‍ट में सिटिंग एमपी पर पार्टी के भरोसा जताने के सवाल पर, डा. संजय निषाद ने कहा कि जब जीत होगी, तो विश्‍वास देखिएगा कैसा चौंकाने वाला होगा. उन्होंने दावा किया कि, पिछली बार से अधिक सीटें जीतेंगे.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: चुनाव लड़ने से इनकार के बाद पवन सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले, बोले- ‘मैंने अपनी बात रख दी है’

ऐतिहासिक जीत थी

सीटों के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि, सीटों के लिए कोई असंतुष्टि नहीं थी. कभी कोई झगड़ा नहीं था. इसी के साथ ही उन्होंने 2022 को लेकर कहा कि इस साल एक सम्‍मानजनक सीट दीं. 11 विधायक उनके हैं. छह निषाद पार्टी और 5 भाजपा के सिंबल पर जीते. जीतने के लिए ये तय करना पड़ता है कि किस सिंबल पर सीट आएगी. वे लोग कोई उम्‍मीद नहीं करते हैं. अपना दल की तरह उन्‍हें भी सम्‍मान मिलता है. वह आगे बोले कि, साल 2019 में निषाद लड़े थे और ऐतिहासिक जीत दिए थे.
इसी के साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, मोदीजी ने 6.5 साल में 41.5 हजार करोड़ रुपए निषाद समाज को दिया है. वे गोरखपुर-संतकबीरनगर से उठाते हैं, भला पूरे देश के निषाद का हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

21 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

22 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

34 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

35 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

53 minutes ago