देश

UP Politics: योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, इन चेहरों को मिल सकती है जगह, उप चुनाव को लेकर मंथन तेज

UP Politics: मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर दिल्ली में हुए मंथन के बाद से कई नए चेहरों को एंट्री मिलने से लेकर तमाम चेहरों को बाहर किए जाने की भी चर्चा तेज है. हालांकि पार्टी सूत्रों की मानें तो किसी को बाहर नहीं किया जाएगा, विभाग जरूर बदला जा सकता है. लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है और तेजी से आगे बढ़ रही है. सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और सपा को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर चर्चा तेज हो गई है और योगी मंत्रिमंडल के विस्तार पर शुक्रवार को दिल्ली में मंथन भी हुआ है.

बता दें कि दारा सिंह द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद से मऊ जिले की घोसी सीट खाली हुई है तो वहीं बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई गाजीपुर लोकसभा की सीट पर उप चुनाव को लेकर भी उत्तर प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व के बीच चर्चा हुई है और इसी के बाद से भाजपा प्रदेश में और भी तेजी के साथ अपनी जीत के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पूरी रणनीति के साथ जुट गई है. अगर सूत्रों की मानें तो सुभासपा के एनडीए में शामिल होने के बाद से ही प्रदेश पर विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले ही ओमप्रकाश राजभर को मंत्री बनाए जाने का दबाव है, क्योंकि सुभासपा सदन में सरकार में सहयोगी के रूप नें उपस्थित रहना चाहती है. तो वहीं ये भी खबर सामने आ रही है कि, दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया जाना है.

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव को लेकर इस सर्वे ने बढ़ाई BJP की टेंशन, अरविंद केजरीवाल की हो सकती है बल्ले-बल्ले, कांग्रेस पर अभी भी लोगों को भरोसा नहीं

तो वहीं, अगर राजनीतिक जानकारों की मानें तो दारा सिंह को घोसी से उपचुनाव लड़ाने से राजनीतिक लाभ सत्तापक्ष को मिलेगा. तो वहीं योगी सरकार 1.0 में जलशक्ति मंत्री रहे महेंद्र सिंह, पूर्व एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ ही सरकार के अन्य युवा विधायक भी मंत्री बनने के लिए रेस में नजर आ रहे हैं. तो वहीं खबर ये भी सामने आ रही है कि, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को उपचुनाव और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली बुलाया है. बताया जा रहा है कि चौधरी से सांसदों का फीडबैक लिया जाएगा. बता दें कि नड्डा और भूपेंद्र चौधरी के बीच गुरुवार को भी मुलाकात हुई थी. तो वहीं जानकारी सामने आ रही है कि किसी को भी बाहर करने के लिए विचार नहीं किया जा रहा है, लेकिन ये कहा जा रहा है कि, विभाग जरूर बदले जा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago