Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
त्वचा की झुर्रियां
Skin Tips:आजकल की भाग दौड़ वाली जिंदगी में लोग अपने स्किन का ध्यान नहीं रख पाते हैं जिसकी वजह से उनके स्किन पर झुर्रियां आने लगती हैं. खासतौर पर लड़कियां जो अपने स्किन को लेकर काफी सेंसिटिव रहती है वे कई तरह के प्रोड्क्टस का भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन इससे उनकी स्किन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. माना जाता है कि झुर्रियां उम्न बढ़ने के साथ-साथ स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगती हैं. बहुत से लोग झुर्रियों से मुक्ति पाना चाहते हैं और इसके लिए वो घरेलू नुस्खों से अपना इलाज करना चाहते हैं. हालांकि चेहरे पर झुर्रियां बढ़ती उम्र के कारण होती हैं लेकिन अब ऐसा नहीं रहा क्योंकि त्वचा को होने वाले नुकसान की वजह से ही झुर्रियां पड़ती हैं. चेहरे पर झुर्रियां आपकी बहुत बिजी लाइफ स्टाइल, तनाव, नींद की कमी, स्किनकेयर रूटीन की कमी और खराब प्रोड्क्टस की वजह से होती हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है चेहरे से झुर्रियां कम करने के उपाय.
आप नारियल के तेल से आंखों के नीचे और अन्य प्रभावित जगहों पर कुछ देर तक मालिश करते रहें नारियल का तेल आपकी त्वचा को एक प्राकृतिक चमक देगा. ये चेहरे की झुर्रियों और रेखाओं को मिटाने में मदद करेगा क्योंकि नारियल का तेल त्वचा के लिए मॉस्चराइजिंग का काम करता है.
ऐलोवेरा जेल और एग व्हाइट को मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और धीरे-धीरे अपने चेहरे पर मालिश करें. ऐलोवेरा जेल विटामिन ई का एक सोर्स है जो त्वचा के लिए एक बूस्टर का काम करता है और अंडे की सफेदी के साथ बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. ऐलोवेरा अपने एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ सूखी त्वचा को भी ठीक करता है.
नींबू का रस और शहद को मिलाकर चेहरे पर गर्दन तक मिलाये नींबू के रस को आप अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी विटामिन सी सामग्री त्वचा में कोलेजन को दूर करने में मदद करती हैं. ये झुर्रियों और महीन रेखाओं के लिए काफी फायदेमंद है.
अपने चेहरे पर और आँखों के चारों तरफ, लिड्स के ऊपर शहद लगाएं और एक या दो मिनट तक मसाज करें. ज्यादा काम आपकी आंखों पर असर डालता है और उम्र के साथ उन पर झुर्रियां पड़ जाती हैं. यह त्वचा के पीएच को संतुलित करता है और झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करने के लिए इसकी कंडिशनिंग करता है.
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…
UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…
Amit Shah Chhattisgarh Rajyotsav speech Nava Raipur SIR: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह…
दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…