देश

Shahi Idgah Mosque Survey: ‘मुसलमानों को डराने वाला फैसला …’, असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर योगी की मंत्री ने किया पलटवार, अखिलेश पर भी साधा निशाना

Shahi Masjid Survey: इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद (Shahi Idgah Mosque) का सर्वे एडवोकेट कमिश्नर की निगरानी में कराये जाने को मंजूरी देने के बाद से प्रदेश में राजनीति गर्म है. इसको लेकर एआईएमआईएम (AIMIM) नेता असदुद्दीन औवैसी (Asaduddin Owaisi) का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ये सब करके देश में मुसलमानों को डराने का काम किया जा रहा है. इसी के साथ ही उन्होंने इस फैसले को मुस्लिम समाज को डराने वाला भी बताया है. ओवैसी के बयान के बाद यूपी सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला है, जैसा कोर्ट सही समझती है, वैसा ही निर्णय लेती है.

बता दें कि शुक्रवार को शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मुरादाबाद में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं. इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ‘ये प्रजातंत्र है और प्रजातंत्र में किसी के विचारों पर रोक नही लगाई जा सकती, जैसा वो कह रहे हैं उस पर हमारी कोई टीका टिप्पणी नही है. उन्हें प्रजातंत्र में बोलने की आज़ादी है.

गुलाब देवी ने ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर आए कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि, ‘ये अदालत का फैसला है जैसा अदालत सही समझती है वैसा निर्णय लेती है.’ इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षा को लेकर कहा कि, पिछले साल 56 लाख बच्चे परीक्षा में बैठे थे और इस परीक्षा में पिछले 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था. इस बार भी परीक्षाएं अच्छे माहौल में होंगी. इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस बार भी माध्यमिक परीक्षा के परिणाम जल्द आएंगे. इस मौके पर उन्होंने छात्रों को संदेश दिया और कहा कि, जीवन एक परीक्षा की तरह ही है. जहां-जहां धैर्य हो, साहस हो, निरंतरता हो. वहां बच्चे हमेशा सफल होते हैं.

ये भी पढ़ें– Mathura: दूसरी बेटी के जन्म पर एक व्यापारी ने बैंड-बाजे के साथ मनाया उत्सव, मोहल्ले में बिछवाया रेड कारपेट, फूलों से सजी विंटेज कार में पहुंचे घर लेकर

अखिलेश पर बोला हमला

असदुद्दीन औवैसी पर पलटवार करने के साथ ही गुलाब देवी ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. अखिलेश ने कहा था कि भाजपा 2014 में यूपी से आई थी और 2024 में यूपी से ही जाएगी, के सवाल पर गुलाब देवी ने कहा, ये उनके अपने विचार हैं जो वह व्यक्त कर रहे हैं और विपक्ष के विचार होने भी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि, “पहले वह लोग खुद तो जुड़ जाएं बाद में भारत जोड़ेंगे.”

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

6 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

7 hours ago