Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mathura: दूसरी बेटी के जन्म पर एक व्यापारी ने बैंड-बाजे के साथ मनाया उत्सव, मोहल्ले में बिछवाया रेड कारपेट, फूलों से सजी विंटेज कार में पहुंचे घर लेकर

नवजात बच्ची के पिता ने कहा कि, आज बेटियां हर क्षेत्र में बड़ा काम कर रही हैं.पढ-लिखकर आगे बढ़ रही हैं और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं. आज हर ऊंचे पदों पर बेटिंयों का ही दबदबा है.

फोटो-सोशल मीडिया

Mathura: मथुरा में दूसरी बेटी के जन्म पर एक व्यापारी द्वारा उत्सव मनाए जाने की खबर सामने आ रही है. यहां पर बेटी के जन्म पर व्यापारी ने समाज को बेटा और बेटी के बराबर होने का संदेश दिया है. इसी के साथ उन्होंने तमाम पुरानी कुरीतियों को भी तोड़ा है. व्यापारी ने बेटी के स्वागत के लिए मोहल्ले में रेड कारपेट बिछवाने के साथ ही नवजात को दुल्हन सी सजी विंटेज कार में लेकर अस्पताल से घर लेकर पहुंचे तो सभी चकित रह गए. बैंड-बाजे के साथ पहुंची नवजात बिटिया का सभी ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया.

ये खबर मथुरा के राया गली निवासी व्यापारी पवन गुप्ता के घर से सामने आई है. उनके बेटे आकाश गुप्ता के घर में दूसरी बेटी का जन्म होने पर जमकर जश्न मनाया गया और एक अलग अंदाज में बिटिया रानी का स्वागत किया गया. आकाश गुप्ता, अस्पताल से बेटी को जब दुल्हन की तरह सजी विंटेज कार से लेकर घर पहुंचे तो मोहल्ले वाले चकित रह गए. और तो और पूरे मोहल्ले में रेड-कारपेट बिछाया गया था. पहले तो लोग समझ ही नहीं सके कि पूरे मोहल्ले में रेड-कारपेट क्यों बिछाया जा रहा है, लेकिन जब दुल्हन सी सजी विंटेज कार में नवजात बिटिया को लेकर आकाश गुप्ता घर पहुंचे तब लोगों को इसकी वजह समझ में आई. इस मौके पर बिटिया का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और लोग बैंड-बाजे की धुन पर डांस करते हुए सभी परिवार वाले दिखाई दे रहे थे. शहर की राया गली निवासी व्यापारी पवन गुप्ता के बेटे आकाश गुप्ता के घर शुक्रवार को ये खुशी आई और इस मौके पर पूरे मोहल्ले ने जश्न मनाया.

ये भी पढ़ें- IT Raid: बेंगलुरु में कई ज्वेलरी स्टोर्स पर आयकर विभाग का छापा, देर रात हुई कार्रवाई में कई दस्तावेज बरामद

फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

बता दें कि दुल्हन की तरह सजी विंटेज कार में नवजात बेटी के बाबा पवन गुप्ता के साथ ही पिता आकाश गुप्ता व पीछे की सीट पर बैठी बेटी की मां वंदना सवार थीं, जिनका स्वागत लोगों ने फूल-मालाओं से किया. पांच दिन की बेटी को जब वंदना घर पहुंची तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लोग बैंड-बाजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे. इस सम्बंध में आकाश गुप्ता ने बताया कि, मैं समाज को संदेश देना चाहता था कि बेटियों के जन्म पर वे मायूस न हों. हमने पहली बेटी का भी स्वागत इसी तरह किया और अब पांच दिन पहले दूसरी बेटी हुई है तो उत्साह में कोई कमी नहीं है. हमें समाज में बेटा-बेटी का भेद मिटाना होगा. वह बोले कि, पहली बेटी मन्नत छह साल की हो गई है और अब दूसरी बेटी की जन्म हुआ है. पांच दिन पहले ही ये खुशी हमारे घर आई है. आकाश ने कहा कि, आज समय बदल गया है, आज बेटियां हर क्षेत्र में बड़ा काम कर रही हैं.पढ-लिखकर आगे बढ़ रही हैं और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं. आज हर ऊंचे पदों पर बेटिंयों का ही दबदबा है. अब समाज को बेटा-बेटी में फर्क करना छोड़ देना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital