खेल

IPL 2024, RCB vs PBKS: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 साल बाद भिड़ेंगी दोनों टीमें, जानिए संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, RCB vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का छठा मुकाबला सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले 7 बजे टॉस होगा. दोनों टीम इस सीजन में अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी. आरसीबी को अपने पहले मैच में सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं पंजाब किंग्स अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हाराया था. दोनों टीमें बेंगलुरु के मैदान पर 4 साल बाद आमने-सामने होंगी. इससे पहले साल 20219 में यहां पर दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, जिसमें आरसीबी ने 17 रन सी जीत दर्ज की थी.

आरसीबी बनाम पीबीकेएस हेड टू हेड

आईपीएल में आरसीबी और पीबीकेएस के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें 14 मैच में आरसीबी की टीम जीत दर्ज की है. जबकि 17 मैच में पंजाब की टीम ने बाजी मारी है. इधर, बेंगलुरु के होम ग्राउंड पर दोनों टीमों की 11 बार भिड़ंत हुई है. जिसमें 6 मैच में बेंगुलुरु जीती है और 5 मैच में पंजाब को जीत मिली है. आज के मुकाबले में बेंगुलुरु का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

कैसी है चिन्नास्वामी की पिच

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार साबित होगा है. यहां पर जमकर रन बनते हैं. वहीं स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है. इस मैदान पर अब तक 88 आईपीएल मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 37 बार जीत दर्ज की है. जबकि टारगेट का पीछा करने वाले टीम 47 बार बाजी मारी है. जबकि, चार मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में आज होने वाले मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, मयंक डाकर, मोहम्मद सिराज.

इम्पैक्ट प्लेयर- आकाश दीप.

पंजाब किंग्स

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह.

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रभसिमरन सिंह.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, GT vs MI: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने मुंबई को हराया, आखिरी ओवर में उमेश यादव ने झटके दो विकेट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

10 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

34 minutes ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

1 hour ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

1 hour ago