आस्था

Akshaya Tritiya 2024 Shopping: आज अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के लिए ये 4 मुहूर्त हैं सबसे शुभ, जानें खास उपाय और महत्व

Akshaya Tritiya 2024 Shopping Muhurat: पंचांग के अनुसार आज वैशाख शुक्ल तृतीया है. ऐसे में आज अक्षय तृतीया मनाई जा रही है. इसका खास धार्मिक और पौराणिक महत्व है. इस दिन खरीदी गई वस्तुएं अक्षय (जिसका क्षय न है) बना रहता है. इसलिए इस दिन सोने-चांदी और अन्य वस्तुओं की खरीदारी की परंपरा रही है जो कि आज भी जीवंत है. अक्षय तृतीया के दिन सबसे अधिक महत्व सोना खरीदने का है. कहा जाता है कि दिन सोना खरीदने से सुख-समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सोना खरीदने का खास महत्व और विशेष उपाय.

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर आज खरीदारी के लिए चार मुहूर्त हैं. ऐसे में कोई भी अपनी सुविधा के अनुकूल किसी भी मुहूर्त में सोने की खरीदारी कर सकता है.

  • अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी के लिए पहला मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 33 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक
  • अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी के लिए दूसरा मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक
  • अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी के लिए तीसरा मुहूर्त- शाम 5 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक
  • अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी के लिए चौथा मुहूर्त- रात 9 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक

अक्षय तृतीया पर सोने का खास उपाय

मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोने का खास उपाय करने से मां मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. ऐसे में आज अपनी क्षमता के अनुसार, सोने का चौकोर टुकड़ा लेकर उस पर श्रीं लिखवाएं. इसके बाद पूजन क से मां लक्ष्मी को अर्पित करें. ऐसा करते वक्त ‘ओम् ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद महालक्ष्मयै नमः’ इस मंत्र का कम से कम एक बार जाप करें. इसके बाद सोने के टुकड़े को लाल रंग के धागे या सोने की चेन में पिलोकर गले में पहन लें. कहा जाता है कि इस उपाय को करने से संपन्नता बनी रहती है.

अक्षय तृतीया का महत्व

अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी का विशेष महत्व है. इस दिन सोना खरीदना सबसे शुभ माना गया है. लेकिन, अगर कोई सोना नहीं खरीद सकता है तो सोने की परत वाली कोई वस्तु खरीदी जा सकती है. इसके अलावा इस दिन दान का भी खास महत्व है. ऐसे में इस दिन करने के शुद्ध धातु की कोई वस्तु अवश्य खरीदें. ध्यान रहे कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से पहले किसी जरुरतमंद को दान करें. इसके बाद सोना खरीदें और उसे सबसे पहले भगवान को अर्पित करें. इसके बाह ही सोने का इस्तेमाल करें.

ज्योतिष में सोने का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में सोने का खास महत्व है. सोने का संबंध मुख्य रूप से बृहस्पति ग्रह से है. इसलिए बृहस्पति ग्रह की अनुकूलता के लिए सोना धारण करने की सलाह दी जाती है. यहां तक कि बृहस्पति ग्रह की अनुकूलता को प्रदान करने वाला रत्न पुखराज भी सोने में धारण करने के लिए कहा जाता है.

यह भी पढें: अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में रखें ये खास चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत! मां लक्ष्मी हमेशा रखेंगी खुशहाल

यह भी पढें: अक्षय तृतीया पर गोल्ड के अलावा घर ले आएं ये 5 चीजें, पूरे साल नहीं होगी धन-दौलत की कमी

Dipesh Thakur

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

9 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

30 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

32 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

35 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

1 hour ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago