आईपीएल

IPL 2024 CSK vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, चेन्नई पहले करेगी गेंदबाजी, ऐसा है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2024 CSK vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच खेला जा रहा है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जा रहा है. मैच शुरु होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलिवुड के कई कलाकारों में परफॉर्मेंस किया. इसके बाद दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए पहुंचे. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई की टीम पहले गेंदबाजी करेगी. आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

कोहली-फाफ करेंगे ओपनिंग

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ओपनिंग करेंगे. वहीं तीसरे नंबर पर रजत पाटीदार, चौथे क्रम पर ग्लेन मैक्सवेल और पांचवें नंबर पर कैमरन ग्रीन को रखा गया है. उसके बाद अनुज रावत छटे और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. आठवें नंबर पर कर्ण शर्मा, नौवें नंबर पर अल्जारी जोसेफ, दसवें नंबर पर मयंक डागर और 11वें नंबर पर मोहम्मद सिराज आएंगे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024, CSK vs RCB 1st Match: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच कब और कहां देखें, जानें पूरी जानकारी

IPL 2024 की शुरुआत से पहले दो टीमें में फेरबदल, 2 खिलाड़ियों की हुई अचानक एंट्री

IPL 2024, All Team Full Squad: आज से शुरू हो रहा आईपीएल, जानें सभी 10 टीमों का फुल स्क्वाड

IPL 2024: आज से शुरु हो रहा दूनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट लीग, जानें शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago